कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन

कहा-13 मई को युवा मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास बर्ग का शुभारंभ करेंगें।इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐतिहासिक ढालपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन
कुल्लू
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के 13 व 14 मई के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे को ले कर जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा की अध्यक्षता में परिधिगृह कुल्लू में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन हुई। बैठक में निर्णय लिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कुल्लू पहुँचने पर भव्य स्वागत किया जायेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष 13 मई को युवा मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास बर्ग का शुभारंभ करेंगें।इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐतिहासिक ढालपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दृष्टि से सभी पदाधिकारियों को अहम ज़िमेदारी सौंपी गई।
बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं सूंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल,मण्डी संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक सुरेश शर्मा,कुल्लू जिला के प्रभारी विहारी लाल शर्मा,आनी के विधायक किशोरी लाल सागर,बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ,एच पी एम सी के उपाध्यक्ष राम सिंह,ए पी एम सी के मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद राणा,राहुल सोलंकी व वीर सिंह गुलेरिया जिला महामंत्री जोगिंदर शुक्ला, अखिलेश कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन भारती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीषा सूद, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव शर्मा जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम,मनाली मण्डल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर,कुल्लू मण्डल अध्यक्ष ठाकुर चंद, बंजार मण्डल अध्यक्ष बलदेव महंत आनी मण्डल के महामंत्री योगेश वर्मा मनाली मण्डल महामंत्री ठाकुर दास, देवेन्द्र ठाकुर कुल्लू मण्डल के महामंत्री जगदीश ठाकुर, श्रवण ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now