कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कोखसर में पैर फिसलने से बर्फ  के नीचे दबने से पर्यटक महिला की हुई मौत

जयपुर की रहने वाली 24 वर्षीय अंकांक्षा परिवार के साथ आई थी घूमने

 

न्यूज मिशन

कोखसर

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के कोखसर में करीब शाम 5:00 बजे के आसपास बर्फ के बीच अचानक पैर फिसलने से 24 वर्षीय पर्यटक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चेक पोस्ट सिस्सू के पास पांच बजे शाम को सूचना दी गई कि जयपुर की रहने वाली 24 वर्षीय अंकांक्षा कोकसर में समीप प्राकृतिक झरने के साथ लगते हिमस्खलन प्रॉन क्षेत्र में पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर है और बर्फ के नीचे दब गई है। प्रशासन ने सूचना मिलते ही आईटीबीपी कारगा, पुलिस, अग्निशमन,स्थानियों लोगों की टीम बनाकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। और 1 घंटो कड़ी मशक्कत के बाद महिला को रेस्कयू किया गया । जिसके बाद घायल महिला पर्यटक को ईलाज के लिए मनाली अस्पताल रैफर किया। इस दौरान अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित किया । एसपी केलांग मानव वर्मा ने बताया कि घायल पर्यटक महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस की तरफ से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर उपायुक्त लाहौल स्पीति  नीरज कुमार ने बताया कि प्रशासन के पास जैसे ही सूचना प्राप्त हुई रेस्क्यू किया गया। और युवती को ईलाज क्व लिए मनाली रैफर किया गया। उन्होंने कहा  प्रशासन ने जगह जगह लोगों को ऐसे हिमस्खलन प्रॉन एरिया में न जाने से सबंधित है। अभी मनाली लेह मार्ग भी बहाल नहीं हो पाया क्योंकि अभी तक इसमें आर्मी और बीआरओ की ओर से अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं है। मौसम बदलाव के कारण बर्फीले क्षेत्र में आज कल फिसलन बनी हुई है और हिमस्खलन के मामले बढ़ते जा रहे है। मनाली लेह मार्ग तभी खोला जाएगा जब सारी प्रक्रियाएं पूरी होंगी। प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि हिमस्खलन प्रॉन एरिया में न जाएं । प्रशासन के दिए दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now