कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भुंतर पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले पंजाबी हरियाणा से आने बाले श्रद्धालुओं पर कसा शिकंजा

500 से अधिक बाइक सवारों के डंडे भुंतर पुलिस ने उतरवाकर बाइक चालकों को पढ़ाया कानून का पाठ

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

पिछले कुछ दिनों से होली महोत्सव को देखते हुए पंजाब के बहुत सारे श्रद्धालु बाइक सवार, यात्रा पर मणिकरण का रुख कर रहे हैं। बहुत सारी बाइक सवार बेलगाम होकर नियमों की अनदेखी करते हुए बाइक चला रहे हैं। जिस पर भुंतर पुलिस ने लगातार 3 दिन से नाकाबंदी करके शिकंजा कसा है। पुलिस ने सब्जी मंडी चौक , बजौरा तथा मणिकरण रोड पर नाकाबंदी करके इन सभी बाइक राइडर्स को कानून का पाठ पढ़ाया और जो लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे के ट्रैफिक अधिनियम के तहत चालान भी किए। 6 बाईको जिनके साइलेंसर फटे हुए पाए गए के अलग से चालान किए गएकिए तथा एक बुलेट को जप्त किया गया। इन सभी श्रद्धालुओं को प्रभारी थाना ने पहले समझाया ,कानून की जानकारी दी तथा जिन बाइक सवारों ने कानून की अनदेखी करते हुए बहुत बड़े-बड़े डंडे अपनी बाइकों पर झंडे को लगाने के लिए लगा रखे थे वह भी उत्तरबाय। दो-तीन दिनों में करीब 500 से ज्यादा बाइक सवारों के डंडे भुंतर पुलिस ने उतरवाकर बाइक चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now