बड़ी खबरमंडीहिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी अंशुल मल्होत्रा को  राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से किया सम्मानित

हस्तशिल्प और हथकरघा  में 200 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा

 न्यूज़ मिशन
मंडी
 विश्व  महिला दिवस पर हिमाचल की बेटीअंशुल मल्होत्रा ने प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। हिमाचल के मंडी जिला की बेटी अंशुल मल्होत्रा को हस्तशिल्प और हथकरघा में बेहतर योगदान के लिए राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया हैं। अंशुल मल्होत्रा ने  अब तक 200 से अधिक महिलाओं को कुल्लू व मंडी में हस्तशिल्प का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे स्वरोजगार से जोड़ा है।
पिता के पदचिन्हों और उनसे प्रेरणा लेकर अंशुल ने इस क्षेत्र को चुना और आज पुरस्कार जीतकर माता-पिता सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया हैं। अंशुल के पिता ओम प्रकाश मल्होत्रा को वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से शिल्प गुरु का सम्मान मिल चुका है। वह लंबे समय से हस्तकरघा के क्षेत्र से जुड़े रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में जब मंडी दौरे पर आए थे तो ओम प्रकाश मल्होत्रा ने हथकरघा का प्रदर्शन किया था। जिसकी पीएम ने तारीफ भी की थी।
अंशुल अब तक सात देशों तक इसकी धमक दिखा चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से देश-दुनिया में हिमाचल का नाम रोशन हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now