फोरलेन निर्माण में एनएचएआई की बड़ी लापरवाही भूमि अधिग्र्रहण कहीं और सड़क का निर्माण कहीं और ग्रामीण से परेशान
ग्रामीणों ने सरकार फोरलेन निर्माण के लिए सर्वे में हुइ धांधली को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग
जिला पंचायत में फोरलेन निर्माण के कारण सैंकड़ो लोगों के घरों के रास्तें हुए बंद
न्यूज मिशन
कुल्लू
किरतपुर मनाली फोरलेन निर्माण में कुल्लू जिला के जिया पंचायत में एनएचएआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां पर भूमि अधिग्रहण कही और फोरलेन का निर्माण कहीं और होने से सैंकड़ो ग्रामीणों के घरो व खेतखलियानों व बाग बगीचों में जाने बाले रास्ते बंद हो गए है ऐसे में भुंतर के जिया पंचायत में करीब 5 सौ मीटर के दायरे में करीब 36 फीट भूमि अधिग्रहण की थी लेकिन वहां पर फोरलेन का निर्माण नहीं हुआ और इसके विपरित दूसरी तरफ को बार बार भूमि अधिग्रहण की जिसके बाद फोरलेन के लिए जिया में ब्रिज निर्माण के लिए 20 फीट ऊंची दीवार बनाने के कारण लोगों के घरों व खेतों के जाने के रास्तें बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से फोरलेन निर्माण के सर्वे हुई धांधली को लेकर जांच की मांग की है।
स्थानीय निवासी अमर चंद जम्बाल ने कहाकि एनएचएआई की लापरवाही से फोरलेन के लिए सर्वे कर भूमि अधिग्रहण कही और की और अब फोरलेन का निर्माण कहीं और किया जा रहा है।उन्होंने कहाकि फोरलेन निर्माण में एलाईनमेंट भी ठीक नहीं है ऐसे में जिया गांव के पास ब्रिज का निर्माण जा रहा है लेकिन में पुल के एक तरफ इतना शार्प मोड़ बना दिया जिससे फोरलेन में रफ्तार से चलने बाली गाड़ियां हादसे में लोगों के घरों व जमीनो में गिरेगी।जिससे सरकार प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए भबिष्य में जानमाल के नुक्सान की भरपाई कौन करेगा।उन्होंने कहाकि एनएचएआई की लापरवाही से लोग परेशान हो रहे है। फोरलेन निर्माण से लोगों के रास्तें बद हो गए है।
-स्थानीय निवासी अजीत ने कहाकि फोरलेन निर्माण के लिए जिया में पुल निर्माण के बाद एक तरफ के सैंकड़ो लोगों के घरो व खेतों को रास्ते की व्यवस्था नहीं की है ऐसे में लोगों को विकट परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है कि अपने घरों व खेतों तक कैसे पहुंचे। उन्होंने कहाकि फोरेलेन निर्माण के लिए जिस तरह पुल का निर्माण किया जा रहा है उस तरह भूमि अधिग्रहण पर्याप्त नहीं किया था जिसके बाद बार बार भूमि अधिग्रहण की गई लेकिन पहले जहां भूमि अधिग्रहण की थी वहां पर फोरलेन का निर्माण नहीं किया गया है। जिससे वर्तमान में बहुत सारे घरें के रास्तें बंद हो गए है और लोगों को खेतों व बगीचों में जाने के लिए रास्ता नहीं है ऐसे में सरकार प्रशासन इसको लेकर संज्ञान ले ताकि लोगों को घरों व बगीचों के लिए रास्तों की व्यवस्था की जाए।
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहाकि एनएचएआई ने फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण ऐसी जगह का किया जिसकी जरूरत नहीं थी लेकिन राजस्व विभाग से खसरा नंबर ले लिया । उन्होने कहाकि जिया में फोरलेन निर्माण के लिए रिहायश ईलाके में फोरलेन का निर्माण बना दिया जिसमें पुल निर्माण के बाद 20 मीटर ऊंची दीवारे लगाकर सड़क का निर्माण लोगों के घरों के गेट के साथ सड़क बना दी।उन्होंने कहाकि इससे लोगों के घरों व बगीचों के रास्ते बंद हो गए है।उन्होंने कहाकि भूमि अधिग्रहण कहीं और ब्रिज का निर्माण कहीं और कर रहे है।उन्होंने कहाकि पुल के एक छोर पर बहुत बड़ा कर्व बना दिया । जिससे भबिष्य में इसके कारण सड़क हादसे होंगे जिससे लोगों को नुक्सान होगा।



