कुल्लू घाटी में नवरात्रों और हिंदु नवबर्ष 2082 की धूम
जिला के सभी मंदिरो में उमड़ा श्रद्वा का जनसैलाब

कुल्लू घाटी में चैत्र नवरात्रों और हिंदु नवबर्ष 2082 की धूम
जिला के सभी मंदिरो में उमड़ा श्रद्वा का जनसैलाब
शीतला माता मंदिर में श्रद्वालुओ ने पूजा अर्चना कर लिया आर्शिवाद
एंकर
कुल्लू जिला में हिंदु नवबर्ष चैत्र शुक्ल विक्रमी संवत 2082 की धूम चल रही है और कुल्लू घाटी के सभी मंदिरों में चौत्र नवरात्रों के शुभ अवसर सुबह से श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी हुई और श्रद्वालु दूर दराज से आकर माता के 9 रूपों की पूजा अर्चना कर आशिर्वाद मांग रहे है। वहीं जिला मुख्यालय के शीतला माता मंदिर, माता भुवनेश्वरी ,माता बैष्णों सैंकड़ो श्रद्वालुओं ने पूजा अर्चना कर माता का आर्शिबाद लिया। शहर में एक मात्र शितला माता मंदिर होने भक्तों का तांता लग हुआ है। और कुल्लू जिला के सभी मंदिरों में विक्रमी संवत पर सभी देवताओं के मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की
स्थानीय श्रद्वालु कल्पना ने कहाकि पूरे देश में हिंदू नववर्ष 2082 और चौत्र नवरात्रें की धूम है ऐसे जिला के सभी मंदिरों में लोग पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए आर्शिवाद ले रहे है।उन्होंने कहाकि मंदिरों में 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी।चौत्र नवरात्रे के पहले नवरात्रो पर मॉं शैलपुत्री के रूप की पूजा अर्चना कर श्रद्वालुओं ने आर्शिवाद लिया।
शीतला माता मंदिर के पुजारी मदन शर्मा ने कहाकि पूरे देश में चौत्र नवरात्रे और हिंदु नव बर्ष के उपलक्ष पर सभी मंदिर में श्रद्वालु मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे है।उन्होंने कहाकि शीतला माता मंदिर में सुबह 5 बजे से श्रद्वालु पूजा अर्चना कर रहे है।उन्होंन कहाकि शीतला माता विभिन्न प्रकार के चर्म रोग से छूटकारा देती है।
स्थानीय श्रद्वालु सुमन लता ने कहाकि हिंदू नवबर्ष और चौत्र नवरात्रों का इंतजार करते है।उन्होंने कहाकि नवरात्रों में मंदिर सजे हुए है और लोग पूजा अर्चना कर सुख समृद्वि की कामनाए कर रहे है।उन्होंने कहाकि माता रानी सभी लोगों को अपना आर्शिवाद बनाए रखें और पूरें साल भर चारों तरफ सुख समृद्वि रखें।
स्थानीय श्रद्धालु पूनम मिश्रा ने कहा ने चौत्र नवरात्रों पर माता दुर्गा से आर्शिवाद लिया है और माता के पहले नवरात्रे में माता शैलपूत्री की पूजा अर्चना होती है और शितला ममाता मंदिर में पूर्जा अर्चना करपरिवार की सुख शांति की कामनाए की है।



