प्रदेश सरकार ढाई सालों में हर मोर्चे पर रही विफल-दानवेंद्र सिंह
कहा-10 गारंटी में से एक भी गारंटी नहीं हुई पूरी महिलाओं को 1500 के मुद्दे पर भी सरकार ने लिया यू टर्न

सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा जिला स्तर से लेकर वूथ स्तर तक करेगें प्रदर्शन
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के युवा नेता एवं प्रदेश मीडिया शहर प्रभारी दानविंदर सिंह ने मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार पिछले ढाई वर्षो में कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चर्मराई हुई है उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा के द्वारा 27 मार्च को माफिया राज के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन वद से बदतर हालात हो रहे है। जिसमें कर्मचारी और पेंशनरों के सैलरी भी वक्त पर नहीं मिल रही है उन्होंने कहा कि इसके अलावा पिछले कई महीनो से ट्रेजरी बंद होने से ठेकेदारों की पेमेंट नहीं हो रही है। जिस ठेकेदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार खाना माफिया नशा माफिया ट्रांसफर माफिया हावी हो गया है और ऐसे में प्रदेश में माफिया राज की सरकार में लोगों को भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा गांव गांव में जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक करेंगे और आने वाले समय में प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा गांव-गांव में जाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने जिस प्रकार प्रदेश की जनता को 10 गारंटी दी थी उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है और पहले जहां प्रदेश की हर महिला को 1500 देने की बात कही थी लेकिन अब सरकार ने यू टर्न ले लिया है और आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को ही 1500 देने की बात कह रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1 लाख युवाओं को हर साल रोजगार देने की गारंटी दी थी लेकिन धरातल पर वह भी पूरी नहीं हुई है उन्होंने कहा कि इसके साथ ठेकेदारों की पेमेंट ना होने से ठेकेदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ जनता को लाभ बंद करते हुए आने वाले समय में भाजपा जिला ब्लाक और बूथ स्तर पर सरकार को खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी।



