कुल्लू जिला में भारी बारिश बर्फबारी से 2 नेशनल हाइवे 110 सड़कें अबरुद्ध-तोरुल एस रवीश
कहा-बादल फटने से 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त जानी नुक्सान नहीं

कुल्लू में जगह जगह फ्लैश फ्लड से लोगों के घरों में घुसा पानी
पहाड़ी से जगह जगह भूस्खलन से सड़को पर गिर रहे पत्थर
1 मार्च को कुल्लू मनाली बंजार सबडिवीजन में सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 3 मंडी के बनाला में लैंडस्लाइड से बंद
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू में 24 घंटे से भारी बारिश बर्फबारी हो रही है।जिसके चलते 2 नेशनल हाईवे 110 लिंक रोड़ सड़कें बंद है कुल्लू के पाहनाला घाटी में बादल फटने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए है।कुल्लू जिला में भारी बारिश से जगह जगह भूस्खलन से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होने ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू जिला में 16 घंटों से बिजली गुल होने भी लोगो को दिक्कतो का सामना करना पड़ न रहा है।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू जिला में पिछले 24 घंटे से भारी बर्फबारी बारिश हो रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में 110 सड़के बंद है जबकि दो नेशनल हाईवे पर भी यातायात बाधित हुआ है उन्होंने कहा कि मनाली और कुल्लू शहर में विधुत आपूर्ति बंद है।जिसको बहाल करने के लिए कर्मचारी रेस्टोरेशन का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से 1 मार्च को कुल्लू मनाली बंजार में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है।बादल फटने से 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त जानी नुक्सान नहीं है।



