क्राइमबड़ी खबरमनोरंजनलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश
लाहुल के अंशुल का सिल्वर स्क्रीन में हुआ पदार्पण
सीआईडी के नये एपिसोड में मशहूर अभिनेता दया( दयानंद शेट्टी) के साथ भी किया अभिनय

न्यूज मिशन
केलांग
साल 2000 में जब हिमाचल के लाहुल स्पिति ज़िले के अंशुल डोगरा का जन्म हुआ होगा, तब शायद की किसी ने सोचा होगा की, पहाड़ों का यह लड़का कभी मुंबई शहर को अपनी कर्मभूमि बनाकर अपनी कला से प्रज्वलित कर रहा होगा। अंशुल लाहुल के गोंदला क्षेत्र के नुक्कर गांव के रहने वाले है। 24 वर्षीय अंशुल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के ARSD कॉलेज , से अपनी स्नातक विद्या प्राप्त की, और यहीं से अपनी रंगकर्म की यात्रा का प्रारंभ किया। यहाँ अंशुल ने 3 साल थिएटर किया और अम्बपाली, इक्षाणा, कोणार्क आदि जैसे कई नाटकों में अपना योगदान दिया। अंशुल ने हिमाचल के मशहूर निर्देशक एवं प्रशिक्षक क़हर सिंह ठाकुर के सानिध्य में नाटकीय अभ्यास सीखा। आज अंशुल मुंबई के निवासी हैं, और फ़िल्मों की दुनिया में भी अपनी प्रबलता साबित कर रहे है। उन्होंने फ़ेसबुक, स्पॉटिफ़ाई, जैसी कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में काम किया है, और अभी हाल ही में सीआईडी के नये एपिसोड में, मशहूर अभिनेता दया( दयानंद शेट्टी) के साथ भी अभिनय किया।अंशुल ने एक सच्चे कलाकार की तरह हम सबको अपनी प्रतिभा से अवगत कराया है और देवभूमि को गौरान्वित किया है।



