कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बिजली की सब्सिडी छोड़ी
समर्थ लोगों से भी सबसिडी छोड़कर वंचित लोगों को फायदा पहुंचाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आग्रह पर समर्थ लोगों ने छोड़ी बिजली की सब्सिडी
न्यूज मिशन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों और समर्थ लोगों से बिजली की सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया था जिस पर एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड स्वयं प्रमाणित घोषणा पत्र के माध्यम से अपनी सब्सिडी छोड़ने का फॉर्म भरा ।
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू जी ने कुछ समय पहले आग्रह किया था कि जो भी समर्थ व्यक्ति है वह अपनी बिजली की सब्सिडी छोड़ें ताकि समाज में जो वंचित व्यक्ति है उनको इसका लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मैंने अपनी बिजली की सब्सिडी विड्रॉल की है छोड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी समर्थ व्यक्तियों से भी आग्रह है कि वह भी अपनी सब्सिडी छोड़ें ताकि समाज में वंचित लोगों और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि समाज में सभी समर्थ व्यक्ति अपनी सब्सिडी छोड़कर वंचित गरीब लोगों और जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले इसके लिए प्रयास करें।



