अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में अणु परीक्षण कर विश्व को भारत शक्तिशाली देश का दिया था संदेश- अरविंद चंदेल
कहा- हिमाचल वासियों के लिए अटल टनल रोहतांग से देश दुनियां में पर्यटन को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया विख्यात

कुल्लू में जिला भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सभी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
न्यूज मिशन
कुल्लूकुल्लू जिला मुख्यालय अटल सदन के परिसर में कुल्लू जिला भाजपा के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई अटल बिहारी वाचपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया इस दौरान कुल्लू जिला भाजपा के अध्यक्ष अरविंद चंदेल सहित कई भाजपा नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री शीर्षासन दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया
– कुल्लू जिला भाजपा के अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सभी जयंती पर कुल्लू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के विषय में जितना कहा जाए वह काम है उन्होंने कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का बड़ा योगदान रहा है उन्होंने कहा कि देश में अटल बिहारी वाजपेई जी जब प्रधानमंत्री थे उसे वक्त उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से पूरे देश भर में दूरदराज के क्षेत्र गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में अणु परीक्षण कर पूरे विश्व को भारत शक्तिशाली देश का संदेश दिया उसके बाद पूरे विश्व में भारत की एक अलग छवि बनी उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय मे पाकिस्तान और चीन पर नकेल कने का काम भी हुआ । उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का कुल्लू मनाली से गहरा रिश्ता रहा है और अपने जीवन काल में उन्होंने कुल्लू मनाली लाहौल स्पीति के लिए अटल टनल रोहतांग का जो सपना देखा था वह आज साकार हुआ है और हिमाचल वीडियो का नाम पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध हुआ है उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने कुल्लू मनाली को भी पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय पटल पर जो एक नई पहचान अटल टनल रोहतांग के नाम पर दी है वह यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ा वरदान साबित हुआ है और आज 10000 से अधिक फिट की ऊंचाई पर अटल टनल रोहतांग पूरे देश दुनिया में पर्यटन की दृष्टि से भी प्रसिद्ध है और यहां के पर्यटन को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अटल बिहारी वाजपेई जी ने विख्यात किया है



