कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा नुक्कड़-नाटक व गीत-संगीत पर कसोल ,चोहकी , ब्राधा ,शानचन पंचायत सरकारी योजनाओं की जानकारी दीमें

न्यूज मिशन
कुल्लू 19 दिसम्बर।
अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही प्रदेश सरकार की योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने के दृष्टिगत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध  मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा नुक्कड़-नाटक व गीत-संगीत पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के कसोल पंचायत के चोहकी गांव व ब्राधा पंचायत के शानचन में किया गया।    जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के उत्थान के लिए अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत 2483.20 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है।
स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति व अपने पिछड़ा वर्ग के 1666 पात्र व्यक्तियों को नया मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रुपए प्रति व्यक्ति की दर से प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों को दी जा रही है।  आवास योजना के तहत इंदिरा आवास योजना व राजीव आवास योजना, युवाओं को रोजगार व आत्मनिर्भर बनाने की क्षेत्र में रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम, विधवा विवाह,अन्तर जातीय विवाह योजनाएं भी अनुसूचित जाति को जनजाति के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं।
लोगों को नुक्कड़-नाटक  के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार से विभागों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, इस बारे भी जागरूक किया गया ।  कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं व नीतियों से भी लोगों को अवगत करवाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना , इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी ई टैक्सी योजना, मोबाइल आयुष स्वास्थ्य यूनिट, हिमाचल प्रदेश उष्णकटिबंधीय बागवानी सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना से भी लोगों को अवगत करवाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में मन्नत कला मंच  से कलाकार नवनीत भारद्वाज,इंदु,ख़ूबराम, मानचन्द,गोपाल,नरेंद्र,अशोक,डिम्पल,शीतल, अंजलि  ग्राम पंचायत सदस्य मीरा देवी,राम चंद,विकास महिला मंडल की प्रधान तारा देवी  व महादेव युवक मंडल के उपप्रधान तेजराम ब्राधा पंचायत के शानचन में वार्ड पंच लाभ चंद, प्रधान रूपासना महिला मंडल नीमू देवी,युवक मंडल  प्रधान तारा चंद सहित अन्य सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now