बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश
वित वर्ष 2025-26 के लिए एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला कुकमसेरी का 2 करोड़ 29 लाख 99 हजार रूपये का बजट पारित- उपायुक्त*
*पाठशाला में निर्माणाधीन प्रीफैब केटड छात्रावास भवन के निर्माण को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश*

न्यूज मिशन
*केलांग*, 16 दिसंबर 2024…
. एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला कुकमसेरी सेे संबंधित एक समीक्षा बैठक एंव पाठशाला की जिला स्तरीय एकलव्य स्कूल समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार ने की।
इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला पिछले वर्ष की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पाठशाला जनजातीय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहित सर्वागीण विकास की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने पाठशाला की एक छात्रा के इस वर्ष उड़ीसा मे आयोजित राष्ट्रीय कल्चर लिटरेरी एंव कला उत्सव में स्टोरी टैलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पाठशाला परिवार के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला के दूतिय तिमाही के खर्चो का अवलोकन किया तथा पाठशाला के वित वर्ष 2025-26 के लिए 2 करोड़ 29 लाख 99 हजार का बजट को स्वीकृती प्रदान की। बैठक में दूतिय वितिय तिमाही में 65 लाख 83 हजार रूप्ये का व्यय पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला में वर्तमान में 181 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और अगले शिक्षा सत्र से पाठशाला में 211 विद्यार्थी हो जाएगें। उन्होंने पाठशाला में बढ़ती विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पाठशाला में निर्माणाधीन प्रीफैबीकेटड छात्रावास के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला के भवनों और छात्रावास के लिए जमीन से संबधित एफसीए के केस बारे विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि इस दिशा प्रयासों को ओर तेज किया जाए और जल्द से जल्द एफसीए की स्वीकृती प्राप्त की जाए। उन्होंने उपमण्डलाधिकारी(ना.) को निर्देश दिए कि पाठशाला के विभिन्न विकास कार्यो के लिए पाठशाला प्रसाशन के साथ पंद्रह दिन में एक बैठक की जाए और ताकि पाठशाला के विकास और अद्यौसंरचना से सबंधी कार्यो में तेजी लाई जा सके।
उन्हांेने पाठशाला में सर्दियों के समय में बच्चों के लिए छात्रावास में ठण्ड से बचाव के लिए एक सुरक्षित हीटिंग व्यवस्था करने बारे कहा साथ ही उपमण्ड़लाधिकारी नागरिक को निर्देश दिए कि पाठशाला और छात्रावास में अग्निशमन संयत्र व्यवस्था सहित आगजनी की घटना की सूरत में विद्यार्थियों की सुरक्षित निकासी के लिए पाठशाला का निरीक्षण करें।
उन्होंने बताया कि एकलव्य आर्दश आवासीय पाठशाला के लिए बौक्सिंग रिंग अन्य आवश्यक सुविधाओं सहित प्रदान की गई हैं उन्हें जल्द पाठशाला में स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
बैठक पाठशाला के आगामी सत्र के लिए राशन, एलपीजी, बच्चों के लिए वर्दियों, स्टेशनरी व पाठयपुस्तकों सहित फरर्नीचर, छात्रावास भाजनालय के लिए राईस कुकिंग मशीन और चपाती मेंकिग मशीन सहित अन्य आवश्यक सामान के लिए सहमति प्रदान की गई।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, मुख्य चिकित्सा आधिक डॉ. रोशन लाल, एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सुनिता सहित कमेटी के अन्य विभागों के सदस्य उपस्थित रहे।



