कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

बुनाई एवं डिज़ाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र युवाओं में युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रवेश सूचना

न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रभारी, केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय द्वारा शास्त्री नगर, कुल्लू (हि.प्र.) ने जानकारी देते हुये कहा कि इस “बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र” का पिछले 25 वर्षों से संचालन किया जा रहा है जिसमें कुल्लू जिले के पहाड़ी ग्रामीण नौजवानों एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबन, सशक्तिकरण, स्वरोजगार हेतु निरंतर अवसर उपलब्ध करवा रहा है। इस निशुल्क हैंडलूम प्रशिक्षण केन्द्र पर चयनित प्रक्षिक्षनर्थियों को विभिन्न हस्त निर्मित उन्नी वस्त्र जैसे कुल्लू शाल, स्टाल्स, मफलर, वरी, जेंट्स चद्दर, कारपेट, बॉर्डर, बैग्स और सजावटी सामग्री आदि का विभिन्न हैंडलूम पर बुनाई एवं डिजाइनिंग में दक्षता विकसित करने हेतु 4 माह का पूर्णकालिक निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं जिसमे जरुरत-मंद ग्रामीण / पहाड़ी क्षेत्र महिला उमीदवारों को प्रवेश में प्राथमिकता प्रदान की जाती हैं। इस प्रशिक्षण अवधि में उपस्थित प्रतिदिन कार्य-दिवसों पर प्रक्षिक्षणार्थियो को उनकी उपस्थिति के आधार पर वर्तमान में प्रतिदिन रुपये 125/- कि दर से वजीफा राशी (Stipend) भी प्रोत्साहन हेतु सम्बंधित माह के अंत में उनके बैंक खाते में केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, जोधपुर ‌द्वारा सीधे ट्रान्सफर किया जाता हैं इस प्रशिक्षण हेतु प्रक्षिक्षणार्थियो कि आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहियें तथा पर्याप्त साक्षर (पढ़ा लिखा) होना चाहिये ।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र के अगले नये बैच/सत्र जो दिनांक 1 जनवरी 2025 से अगले चार माह हेतु आरम्भ होगा I इसमें उमीदवारों/ अभियार्थियों की वर्तमान संख्या 20 से बढाकर अब 30 तक करने हेतु चयन प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी हैं I जिस हेतु प्रवेश लेने के इच्छुक उमीदवारों / अभियार्थियों को अपनी नाम, जन्म दिनांक/ आयु प्रमाण पत्र, पूर्ण पता, शैक्षणिक योग्यता, बुनाई एवं डिजाइनिंग का पूर्व का कोई अनुभव, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड प्रति, बैंक पासबुक/विवरण प्रति, स्वयं रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो सहित दिनाक 28-12-2024 (शनिवार) को सायं 4.30 बजे तक बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र, शास्त्री नगर, कुल्लू (हि.प्र.) पर संपर्क कर निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जमा कराना होगा तथा आवश्यक प्रमाण पत्र भी साथ जमा/ संलग्न करवाने होंगे। प्रक्षिक्षणार्थी महिला एवं पुरुष कोई भी हो सकता हैं I इस प्रवेश सम्बन्ध में नीचे दर्शाये गये मोबाइल नंबर और ई -मेल पते पर कभी भी संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
उमीदवारों/अभियार्थियों के चयन हेतु एक गठित चयन समिति के समक्ष स्वयं साक्षात्कार (Interview) हेतु उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा I जिसकी बैठक दिनांक 30 दिसंबर 2024 (सोमवार) को सुबह 11.30 बजे चयन हेतु बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र, पुराना चुंगी नाका के पास भवन (दूसरी मंजिल), शास्त्री नगर, कुल्लू (हि.प्र.) पर आयोजित की जायेगी तथा इसमें सभी को अनिवार्य उपस्थित होना होगा और इसके लिये अलग के कोई पृथक से पत्र / सूचना व्यहार नहीं किया जायेगा। नया बैच/ सत्र दिनांक 1 जनवरी 2025 को सुबह 10.00 बजे से आरम्भ होगा जो 30 अप्रैल, 2025 तक चार माह का होगा। इस प्रवेश जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट https://www/woolboard.nic.in पर प्रवेश सूचना देखी जा सकती हैं। केंद्र का पता – बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र (केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) पुराना चुंगी नाका के पास भवन (दूसरी मंजिल), शास्त्री नगर, कुल्लू (हि.प्र.) है तथा मोबाईल नं.-01902-225915 है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now