कुल्लू जिला के बड़ा भुईन पंचायत के जंगल मे भयंकर आगजनी लाखो रुपये की वनसंपदा हुई राख
शरारती तत्वों ने जंगल मे आगजनी की घटना को दिया अंजाम

लोगों में भ्रांतियां जंगलों में आग लगाने से बनते है बादल होती है बारिश
लंबे समय से सूखे के चलते बढ़ रही जगंलों में आगजनी की घटनाएं
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के भुंतर तहसील के अंतर्गत बड़ा भूमि पंचायत के जंगल में आग लगने से कई हेक्टेयर भूमि पर पेड़ पौधों और जीव जंतुओं के साथ जंगली जानवरों और पक्षियों को भारी नुकसान हुआ है। नरोगी के जंगलों में आग लगने लाखों रुपए की वन संपदा खाक हुई जिससे पर्यावरण को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। बड़ा भुईन पंचायत के साथ लगते जंगल में करीब 7, 8 घंटे तक लगातार भयंकर आगजनी की घटना में सैकड़ो पेड़ पौधे जलकर नष्ट हुए हैं जबकि कई लोगों के बाग बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। शरारती तत्वों के द्वारा जंगलों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है ऐसे में वन विभाग की तरफ से जंगलों में आगजनिक की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते जिला भर में जगह-जगह पर हर रोज जंगल तहक रहे हैं और पर्यावरण को बड़ा स्तर पर नुकसान पहुंच रहा है-
स्थानीय निवासी सुरेश शर्मा ने कहा कि करीब शाम 5:00 बजे से लेकर बड़ा भूल पंचायत के साथ लगते जंगल में पार्वती वन मंडल के अंतर्गत शास्त्री तत्वों के द्वारा आगजनिक की घटना को अंजाम दिया जा रहा है जिसके चलते पेड़ पौधों जीव जंतुओं के साथ-साथ पशु पक्षियों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की तरफ से कई बार वन विभाग और ग्राम पंचायत को शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया लेकिन शरारती तत्वों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रांतियां भी है कि जंगलों में आग लगने से बारिश होती है और जिसके चलते बार-बार जंगलों में आग देने की घटनाएं हो रही है उन्होंने कहा कि वन विभाग और स्थानीय पंचायत को लोगों में जागरूकता रानी चाहिए जिससे कि जंगलों में आगजनिक की घटनाओं से हो रहे नुकसान को रोका जा सके
स्थानीय निवासी महेश जम्वाल ने कहा कि बड़ा भूल पंचायत के साथ लगते जंगल में भयंकर आगजनी के की घटना हुई है जिसके चलते रिहाई’शी से मकान को भी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है उन्होंने कहा कि जंगल की आग से पेड़ पौधों को भारी नुकसान हो रहा है जिससे जीव जंतुओं पशु पक्षियों को भी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों में भ्रांति है कि जंगलों में आग लगने से बारिश होती है और इसके चलते लोग जंगलों में आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ शरारती तत्वों के द्वारा भी जंगलों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों में भ्रांतियां है कि जंगल में आग लगने से बादल बनते हैं और उसे बारिश होती है उन्होंने कहा कि इस भारती को भी बदलना होगा अन्यथा हर साल 10 साल जंगल की आग से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि पर्यावरण बदलाव हो रहा है उन्होंने कहा कि नवंबर महीने में जहां पहाड़ों में बर्फबारी होती थी और बारिश होती थी लेकिन पिछले कुछ समय से नवंबर महीने में भी बारिश पर भारी नहीं हो रही है और इसके चलते लोग भी बीमार पड़ रहे हैं ऐसे में प्रशासन और सरकार को लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करने चाहिए शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके
स्थानीय निवासी योगेश ने कहा कि ग्राम पंचायत बड़ा भूमि के साथ लगते जंगल में करीब साढे चार बजे के आसपास आग लगी और उसके बाद देखते ही देखते पूरे कई हेक्टेयर भूमि को जंगल की आग ने पूरी तरह से घर दिया और पिछले चार-पांच घंटा से जंगलों में भयंकर आगजनिक की घटना से पेड़ पौधों जीव जंतुओं और पशु पक्षियों को नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में इस महीने इस जंगल में तीसरी बार आगजनिक की घटना हुई है जिसके चलते लाखों रुपए की बंद संपदा को नुकसान हुआ है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान हुआ है।



