कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
किसान मजदूर विरोधी 4 कोड कानून निरस्त करें केंद्र सरकार-राजेश ठाकुर
कहा- केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को करोड़ों रुपए का अनुदान दिया किसानों बागबानो का किया शोषण

हिमाचल किसान सभा ने कुल्लू जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में हिमाचल किसान सभा ने केंद्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाद हिमाचल किसान सभा के कार्यकर्ताओं समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान हिमाचल किसान सभा के कई नेताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार किसान मजदूर विरोधी कानून को निरस्त करने के लिए राष्ट्रपति को उपयुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
हिमाचल किसान सभा जिला कुल्लू के महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि संयुक्त किसान सभा पूरे देश के अंदर किसान मजदूरों के खिलाफ बने नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भी हिमाचल किसान सभा के द्वारा उपयुक्त कल्लू के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेज रहे हैं उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदय से यह मांग कर रहे हैं कि चार कोड कानून को निरस्त किया जाए उसके साथ-साथ मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26000 प्रति माह किया जाए और और आउटसोर्स और ठेकेदारी प्रथा को निरस्त करें उन्होंने कहा कि अदानी जैसे पूंजीपति ल ने जिस प्रकार ढाई हजार करोड रुपए की रिश्वत पकड़े गए और इंडियन नेशनल कोर्ट ने उनके ऊपर ब्रांड जारी किया है और हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने पूंजी पत्तियों का हजारों करोड रुपए का ऋण माफ किया है। उन्होंने कहा कि आज देश भर में बेरोजगारी की दर जे तेजी से बढ़ रही है युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।



