लगघाटी के दुर्गम क्षेत्र तिउन गांव में आग से 4 मकान जलकर हुए राख
सड़क सुविधा से महरुम गांव में आग बुझाने के लिए नहीं कोई ठोस प्रबंध

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए की घंटे कड़ी मशक्कत
लकड़ी के मकान पल भर में जलकर हुए राख
आग के सोने चांदी के गहने और नगदी भी राख
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए फौरी राहत लेकर हुई रवाना
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती अलग घाटी के दुर्गम क्षेत्र टन गांव में आगजनी से लकड़ी के चार मकान जलकर राख हुए हैं जिसमें करीब 70 लख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है आगजनी में सोने चांदी के गहनों के साथ-साथ खाने पीने के बर्तन वा अन्य सामान और नगदी भी जलकर राख हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 4:30 बजे के आसपास अचानक एक लकड़ी के मकान में आग लगी देखते ही देखते आग ने चार मकान को अपने आगोश में ले लिया इस सार्वजनिक की घटना में शिवि राम, पार्वती देवी ,फुली राम, और लुहारु राम के परिवार के 18 सदस्य बेघर हुए हैं वहीं प्रशासन को आज की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी सॉरी राहत लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं
स्थानीय निवासी कैप्टन ताराचंद ठाकुर ने कहा कि लगघाटी के दुर्गम क्षेत्र ग्राम पंचायत मनगढ़ के तिउन गांव में आगजनी से 4 मकान जलकर राख हुए हैं उन्होंने कहा कि इस आगजनी की घटना में करीब 70 लख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें सोने चांदी के गहने और खाने-पीने के बर्तन सहित नगदी भी जलकर राख हुई है उन्होंने कहा कि इसकी सूचना प्रशासन को दी है वहीं स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी आगजनी घटना की जानकारी ली है और प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से टीम फौरी राहत के साथ घटनास्थल के लिए भेज दी है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घास और लकड़ी का भंडारण अपने घरों में करते हैं जिससे हर साल आगजनी की घटना में बढ़ोतरी हो रही है।उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लकड़ी और घास का भंडारण गांव और घर से दूर करना चाहिए ताकि इस तरह की घटना में संपत्ति का नुकसान ना हो



