यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 वन एक्ट प्ले में हरिपुर मनाली,नाटक में रोहड़ू, माइम में महाविद्यालय कुल्लू ,मिमेकरी में धर्मशाला कॉलेज ने झटका पहला स्थान
वन एक्ट प्ले में द्वितीय कुल्लू और सोलन महाविद्यालय,नाटक में मंडी महाविद्यालय, माइम में सोलन, मिमेकरी में करसोग

वन एक्ट प्ले में तृतीय स्थान धर्मशाला और मंडी, नाटक मस्य सोलन,माइम में विलासपुर, मिमेकरी में रामपुर महाविद्यालय रहा
बेस्ट एक्टर अक्षय राज धर्मशाला महाविद्यालय और बेस्ट एक्ट्रेस रितिका ठाकुर पनासरा महाविद्यालय मंडी रही
कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर मनदीप शर्मा ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय अटल सदन के सभागार में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 का शनिवार को विधिवत समापन हुआ समापन अवसर पर कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर मनदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की अटल सदन के सभागार में 4 दिनों तक प्रदेश भर के महाविद्यालय के छात्र कलाकारों ने वन एक्ट प्ले स्किट मन और मिमिक्री प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता के अंतिम दिन मैं में 12 कॉलेज के छात्र कलाकारों ने मुक अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। समापन अवसर पर कुल्लू महाविद्यालय के प्रिसिपल डाक्टर मनदीप शर्मा ने विजेता छात्र कलाकारों को ट्रॉफी और प्रशस्त्री भेंट कर स्वागत किया।
कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर मनदीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के द्वारा यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 का कुल्लू महाविद्यालय में संपन्न हुआ है उन्होंने कहा कि चार दिनों तक का प्रदेश भर से आए छात्र कलाकारों ने चार प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है जिसमें वन एक्सप्लेन में हरिपुर महाविद्यालय के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान कुल्लू महाविद्यालय और सोलन महाविद्यालय रहा है तीसरा स्थान धर्मशाला और मंडी कॉलेज रहा है हमने कहा कि इसी तरह विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेज कर सम्मानित किया है उन्होंने कहा कि इसके बाद इंटर कॉलेज के लिए प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे उन्होंने कहा कि चार दिनों तक प्रदेश वर्ष आए छात्रों के लिए रहने खाने पीने का उचित प्रबंध किया गया था और इसके लिए पूरे स्टाफ की तरफ से सराहनीय कार्य किया गया है।
यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 वन एक्ट प्ले के छात्र कलाकार हरिपुर महाविद्यालय मनाली यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 में 6 वर्षों के बाद पार्टिसिपेट किया है उन्होंने कहा कि सभी छात्रों ने कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यूथ फेस्टिवल में बहुत टॉप कंपटीशन था और सभी कॉलेज के छात्र कलाकारों ने बहुत मेहनत की थी उन्होंने कहा कि हरिपुर कॉलेज के सभी छात्र कलाकारों के सहयोग से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि इससे पहले छात्र कलाकारों ने कभी भी थिएटर नहीं किया था इसलिए कड़ी मेहनत लगन से आज इस मुकाम हासिल क्या है इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगे।
हरिपुर महाविद्यालय की छात्रा कलाकार साक्षी ने कहा कि यूथ फेस्टिवल 18 प्ले में सभी छात्र कलाकारों ने बहुत ज्यादा मेहनत की थी और यही कारण है कि यूथ फेस्टिवल में हम विजेता रहे हैं उन्होंने कहा कि वन एक्ट प्ले में कीलें धार्मिक कुरीतियां पर मंचन किया था और हमने नाटक के माध्यम से यह दिखाया कि पुराने समय में देवताओं के नाम पर गलत काम किया जाता था और उसे गलत परंपराओं के खिलाफ इस नाटक के मंचन के माध्यम से गुड़िया रेप केस को से जोड़ा था और बच्ची कम्मो देवता को अच्छे काम के लिए भेज दिया जिससे लोग अपना बड़ा काम करवाते थे और इस नाटक के माध्यम से देव समाज की कुरीतियों के खिलाफ चोट की है।



