प्रदेश के डेढ लाख कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए मान्यता देकर जल्द जेसीसी की बैठक बुलाएं सरकार-त्रिलोक ठाकुर
कहा-सरकार कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति 58 वर्ष 60 बर्ष करें

स्वंयम्भू नेताओं से सरकारी कर्मचारी बचे मुख्यसंगठन में शामिल हो
देव सदन कुल्लू में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में धूमधाम के साथ मनाया 59 वां स्थापना दिवस
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में देवसदन के सभागार में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का राज्य स्तरीय 59 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर प्रदेश भर के 12 जिलों से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ने भाग लिया। अराजपत्रित
कर्मचारी महासंघ पदाधिकारी ने शहीद कर्मचारियों को सदा सुमन अर्पित किये इस तुरंत प्रदेश पर से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी और राज्य कार्यकारिणी के बीच कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि राजपत्रित कर्मचारी महासंघ का राज्य स्थापना दिवस देव सदन कुल्लू में आयोजित किया गया जिसके लिए में कुल्लू जिला की कार्यकारिणी का आभार प्रकट करता हूं उन्होंने कहा कि 1980 में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को बनाने के लिए कर्मचारी शहीद हुए थे उनको आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि बारा जिला से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और विभागीय पदाधिकारी के साथ चर्चा हो रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा तीन महंगाई भत्ते की किस्ते देने के लिए आभार प्रकट करते हैं उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह करता हूं कि कर्मचारियों लंबित मांगे पूरा करें। जिसमें कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते और डीए कि क़िस्त एरियर कब भुगतान करें और प्रदेश सरकार आउटसोर्स से कर्मचारियों भर्ती बंद करें और प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़कर 60 वर्ष करें। अमेरिका की माननीय मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह है कि अपने खुफिया तंत्र के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी किस संगठन के साथ है उनको मान्यता देकर कर्मचारियों के मुद्दे को हल करने के लिए जेसीसी की बैठक बुलाई जाए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार स्वयंभू कर्मचारी नेता मंत्रियों के नाम पर कर्मचारियों को ठगने का साजिश कर रहे है।ऐसे कर्मचारी। नेताओ से बचे और मुख्य संगठन में शामिल हो उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री से भी विनम्र आग्रह है कि कर्मचारियों की सब्र का बांध अब टूट रहा है ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मान्यता देकर कर्मचारियों के मुद्दों का स्थाई समाधान करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रमुख मुद्दे वर्ष 2016 से संशोधित वेतनमान उसका एरिया पेंडिंग है पिछली भाजपा सरकार ने एक किस्त ₹50000 की दी है लेकिन उसके बाद कर्मचारियों के वित्तीय लाभ पेंडिंग है इसके अलावा महंगाई भत्ते की किस्त और उसका एरिया पेंडिंग है उसको भी भुगतान करें उन्होंने कहा कि सरकार री अपॉइंटमेंट को बंद करें ताकि प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में रोजगार उपलब्ध हो।
तकनीकी शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी गोपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हायर ग्रेड पे स्केल को बंद किया गया है उन्होंने कहा कि ऐसे में कर्मचारियों को 2 साल के परमिशन पीरियड के बाद हायर ग्रेड पे स्केल दिया जाता था वह नहीं दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों बड़ा मुद्दा है ऐसे में सरकार से विनम्र आग्रह है कि कर्मचारियों को जो पहले हायर ग्रेड पे की सुविधा मिलती थी उसको भी बहाल किया जाए ताकि कर्मचारियों को हायर पे स्केल का वित्तिय लाभ मिल सके।



