
न्यूज मिशन
केलांग 17 नवम्बर।
कृषि और पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार 21 नवम्बर को केलांग आ रहे हैं। वह 21 नवम्बर को केलांग में आयोजित होने वाले किसान मेले की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले वह डालंग में कोल्ड स्टोर का शिलान्यास करेंगे। कृषि मंत्री 21 नवम्बर को 11 बजे केलांग पहुंचेंगे। किसान मेले में प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे और 3 बजे मनाली के लिए रवाना हो जाएंगे।



