कुल्लूबड़ी खबरमंडीहिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा 18 नवंबर से पड्डल ग्राउंड मंडी में होगी शुरू

न्यूज मिशन
केलांग, 17 नवम्बर
भर्ती निदेशक एआरओ मंडी डीएस सामंत ने बताया है कि वर्ष 2024-25 के लिए मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिला के लिखित परीक्षा मंे उत्तीर्ण उम्मीदवारों के अग्निवीर भर्ती रैली की शारीरिक परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होने जा रही है और यह  24 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। शारीरिक परीक्षा  पड्डल ग्राउंड मंडी में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली तहसील और जिलावार होगी। शारीरिक परीक्षण के लिए मैदान में उम्मीदवार के प्रवेश का समय सुबह 5ः00 बजे से 8ः00 बजे तक है। शारीरिक परीक्षण के लिए तिथि, स्थान और समय पहले ही उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में सूचित कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध करते हुए बताया है उम्मीदवारों को  दिए गए समय पर रैली के लिए मूल प्रमाण पत्र के साथ जारी अधिसूचना के अनुसार अपने सभी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now