कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ऑल ओवर का किताब आनी स्कूल के नाम

स्पोर्टस में छात्रा व छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में ऑल ओवर भून्तर स्कूल के नाम रहा

बेस्ट ऑर्गेनाइज का किताब सुलतानपुर स्कूल को मिला
लोक नृत्य में आनी और वन एक्ट प्ले में बागन स्कूल ने झटका पहला स्थान
राज्य स्तरीय प्रतियोगीता निरमड़ में 14 नंबर से 18 नंबर को होगी

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू पीएमसी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिनका स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने स्वागत किया। वही खेल प्रभारी किशनलाल राणा ने और प्राचार्य भावना तवर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। वही खेल प्रभारी किशन लाल राणा ने बताया कि 2 दिवसीय सांस्कृतिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 45 स्कूलों के लगभग 700 छात्राएं छात्राओं ने भाग लिया, इस प्रतियोगिता के दौरान नौ विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम राज्यस्तरीय के लिए जिला कुल्लू के निरमड में 14 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।, प्रतियोगिता में सोलो सोंग फोक में पहले स्थान पर आनी और दूसरे स्थान पर वॉशिंग और तीसरे स्थान पर छमाण स्कूल रहा। वही क्लासिकल सोलो सॉन्ग में पहले स्थान पर सुल्तानपुर दूसरे स्थान पर तवार और तीसरे स्थान पर बंजार रहा। वही भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बरान और दूसरे स्थान आनी और तीसरे स्थान पर निरमंड रहा। वही संस्कृत गीतिका में पहले स्थान पर तवार दूसरे स्थान पर निथर और तीसरे स्थान पर नव ज्योति ढालपुर रहा। वही संस्कृत श्लोकउचरण में पहले स्थान पर बजौरा और दूसरे स्थान पर निरमंड रहा तीसरे से स्थान पर पलचान रहा। वही ग्रुप सॉन्ग में पहले स्थान पर सुल्तानपुर और दूसरे स्थान पर आनी रहा वही इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में पहले स्थान पर आनी दूसरे स्थान पर निथर रहा। वही लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आनी और दूसरे स्थान पर मनाली रहा। वही वन एक्ट प्ले में बागान स्कूल पहले और आनी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही संस्कृत एक प्रतियोगिता की ऑल ओवर ट्रॉफी आनी ने कब्जा किया। स्पोर्टस में गर्ल्स और बॉयज में भुंतर स्कूल ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। वही वेस्ट ऑर्गेनाइज का किताब सुलतानपुर स्कूल को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now