कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

चौपड़सा प्राइमरी स्कूल में छात्रों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ करने वाली अध्यापिका  हीराबती को किया सस्पेंड

अध्यापिका हीराबती का शिक्षा खंड नगर  हैड क्वार्टर के लिए किया तबादला विभागीय जांच शुरू

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने दी जानकारी क

न्यूज मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला के लगघाटी में प्राइमरी स्कूल चौपड़सा में छात्रों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ करने वाली टीचर
के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है और  खबर दिखाए जाने के बाद  जिसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए टीचर हीरावती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और शिक्षा विभाग में टीचर हीरावती तबादला भी शिक्षा खंड नगर हेड क्वार्टर के लिए किया है और टीचर के खिलाफ विभाग के जांच भी शुरू कर दी है
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एवं डीपीओ कुल्लू सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा खंड कुल्लू 2 में 5 नवंबर को प्राइमरी स्कूल चौपड़सा की एसएमसी के द्वारा टीचर हीराबती को लेकर शिकायत दी थी जिसके बाद वीईओ को मौके पर भेजा गया था जिसके बाद मैं भी मौके पर पहुंचे और एसएमसी के साथ चर्चा की जिसके बाद एसएमसी की कार्यकारिणी के साथ चर्चा कर बयान दर्ज किए।उन्होंने कहा टीचर ने स्कूल में कई देरी से आने को लेकर संतोष जनक जबाब नहीं दिया और यह पाया गया कि मैडम हीरा बती ने रेगुलर देरी आने पर सरकारी कार्य में नियमों का उलंघन किया है। उसके बाद विभाग की तरफ से टीचर हीरावती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और मैडम का तबादला शिक्षा खंड नगर को किया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है।उसके बाद जांच में  निर्णय होगा उसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
गौर रहे की प्राइमरी स्कूल चौपड़सा में टीचर हीरावती पिछले 5 साल से कार्यरत है ऐसे में कोरोना काल में 2 साल तक ऑनलाइन पढ़ाई हुई और 3 सालों से ऑफ लाइन पढ़ाई में लगातार देरी से आने के कारण छात्रों की पढ़ाई के साथ खिलबाड़ किया है और सरकारी कार्य मे नियमों का उलंघन किया है। जिससे छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय करने बाली टीचर हीरा बती खिलाफ विभाग क्या कर भाई अमल में लाता है यह देखने वाली बात होगी ।।
बाईट- सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जिला कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now