कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बंजार उपमंडल के दो अलग-अलग जगह आगजनी से हुआ लाखों रुपए का नुकसान
भलाग्रां गांव में आग से ढाई मंजिला मकान औऱ सरची में 2 मंजिला मकान जलकर हुआ राख

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही समय पर नहीं पहुंचे और उपकरणों की तकनीकी खराबी
सरची पंचायत के तलिहार गांव ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए की कड़ी मशक्कत
भलाग्रां में आगजनी में 10 लाख रुपये का नुकसान
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में 2 अलग-अलग जगह पर आगजनी की घटित हुई है जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है ऐसे में पहली घटना बंजार उपमंडल के कंडी पंचायत भलाग्रां गांव ढाई मंजिला मकान जलकर राख हुआ वही अग्निशमन विभाग की लापरवाही से समय पर आग बुझाने का काम न होने से मकान पूरी तरह से जलकर राख हुआ ऐसे में जब अग्निशमन विभाग का वहां घटना स्तर पर पहुंचा तो वहां पर तकनीकी खराबी के कारण आग बुझाने का कार्य समय पर नहीं किया गया जिसके चलते पूरा लकड़ी से बना मकान जलकर राख हुआ वहीं दूसरी घटना बंजारा उपमंडल के सरची पंचायत के तलिहार गांव में हुआ जहां पर दो मंजिला रिहाईशी मकान में आग लगने से ग्रामीण आग को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस को बंजार थाने में सुबह करीब सात और 8:00 के आसपास सूचना मिली थी कि रिहायशी मकान में आग लगी हुई है । दोनों आगजनी की घटनाएं बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है। जिसमें ढाई मंजिला मकान मालिक भाग चंद जिसमें लक्ष्मी होमस्टे के नाम से था उन्होंने कहा कि इस आगजनी की घटना में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि दूसरी घटना सरची गांव में रिहायशी 2 मंजिला टेक राम फौजी के मकान में आग लगी हुई है उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग को बचाने का काम कर रहे हैं।
– जिला परिषद सदस्य बंजार मानसिंह ने कहा कि सुबह 8 बजकर 32 मिनट के आसपास स्थानी लोगों ने एग्री सामान विभाग को आगजनी की सूचना दी थी उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की फाइल ब्रिगेड एक घंटा देरी से पहुंचे और उसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर उसमें तकनीकी खराबी के कारण समय पर आज नहीं बुझ पाए उन्होंने कहा कि जिस कारण ज्यादा नुकसान हुआ है।
स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शी सोनू ने कहा कि जैसे ही अग्निशमन विभाग का छोटा वहां घटना स्तर पर पहुंचा तो उसमें जो टंकी थी उसका ढक्कन नहीं खुल रहा था और उसके बाद स्थानीय लोगों ने आसपास के घरों और होमस्टे से पानी की टंकी से पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के मोटर के द्वारा फिर पानी का एग्जाम किया उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की लापरवाही से समय पर आग बुझाने का कार्य नहीं किया गया जिस कारण ज्यादा नुकसान हुआ उन्होंने कहा कि पूरा का पूरा मकान जलकर राख हुआ



