पीर पंजाल की ऊंची पहाड़ियों में फंसे 3 विदेशी पैराग्लाइडर को चौपर की मदद से किया सुरक्षित रेस्क्यू-तोरूल एस रवीश
कहा- क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 1 विदेशी नागरिक की रीढ़ की हड्डी फैक्चर डाक्टर कर रहे ईलाज

बीड़ विलिंग से पिछले पैराग्लाइडर से उड़ान भरने के बाद 4800 मीटर ऊंचे पहाड़ों में फंसे
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की पीर पंजाल की ऊंची पगड़ियों में फंसे 3 विदेशी पैराग्लाइडर पायलटों को अटल बिहारी वाचपेयी पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने चौपर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। जिसमें न्यूजीलैंड के नागरिक माईकल , बर्नाड और ब्रिटिश नागरिक रोसी शामिल है। 3 विदेशी पैराग्लाइडर पायलट को 15 हजार मीटर की ऊंची पहाड़ियों से चौपर की मदद से भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचाया जहां से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने 3 विदेशी नागरिकों का ईलाज किया जहां पर घायल 2 विदेशी नागरिकों को ईलाज के लिए एडमिट किया है।जिसमें 1 न्यूजीलैंड के नागरिक की रीढ़ की हड्डी फैक्चर है और डाक्टरों की देख रेख में ईलाज चल रहा है।
उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने कहा कि पिछले कल बीर बिलिंग से तीन विदेशी पैराग्लाइडर्स पायलटों 15000 फीट की ऊंचाई पर फंस गए थे उन्होंने कहा कि आज कॉपर की मदद से अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान के टीम ने सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया है उन्होंने कहा कि तीनों पर्यटकों में से एक पर्यटक के रीड की हड्डी में फैक्चर है और दो स्टेबल है उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू डॉक्टरों की टीम घायल विदेशी पैराग्लाइडर पायलट इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर के सलाह पर रेफर किया जाएगा



