कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला कारदार संघ की संपूर्ण कार्यकारिणी की स्थगित प्रथम बैठक देवसदन के सभागार में 25 फरवरी को होगी आयोजित -टीसीमहंत

जिला कारदार संघ की चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात 13 खंड प्रधानों 31 जिला डेलीगेटों को दिलवाई जाएगी पद और गोपनीयता की शपथ

न्यूज़ मिशन

कुल्लू
देवी देवता कारदार संघ जिला कुल्लू के महासचिव टीसी महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि कारदार संघ जिला कुल्लू की 25 जनवरी की स्थगित बैठक को
अब जिला अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने 25 फरवरी को बुला लिया है उन्होंने बताया की जिला कारदार संघ कुल्लू की संपूर्ण कार्यकारिणी की प्रथम बैठक देव सदन कुल्लू के सभागार में 25 फरवरी को 11:00 बजे शुरू होगी जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दोतराम ठाकुर करेंगे
जिसमें ज़िला कुल्लू के चारो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों आनी वंजार कुल्लू व मनाली से सम्बंधित समस्त देवी देवताओं के कारदारों के प्रमुख संगठन जिला कारदार संघ कुल्लू की प्रारंभिक सभी 13 खंड इकाइयों निरमंड, आनी, बंजार, तीर्थन, मंगलौर, सैंज गडसा मनीकरण कुल्लू काईस कटराई नगर व मनाली आदि के नवनिर्वाचित 13 खंड प्रधानों सहित 31 जिला प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा
इसी दिन जिला कारदार संघ कुल्लू की संपूर्ण कार्यकारिणी की प्रथम बैठक भी देव सदन में होगी जिसमें जिला कारदार संघ कुल्लू के अधर में लटके देव देवताओं से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर सामूहिक रूप से चर्चा करने के उपरांत भावी रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा
इस लिए सभी 13 खंड इकाइयों के प्रधानों को सूचित किया जाता है कि स्वयं भी आएं अपने साथ जिला प्रतिनिधियों को भी साथ लाकर जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करवा कर जिला कारदार संघ कुल्लू का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now