लोक निर्माण विभाग बंजार डिवीजन में सड़कों से मलवा हटाने के नाम पर 14 करोड रुपए की राशि का किया भ्रष्टाचार- सुरेंद्र शौरी
कहा-डेढ साल में 1809 टैंडरों में से 511 टैंडर रिमूवल ऑफ सलिप्स में किया घोटाला

कांग्रेस के पदाधिकारी अधिकारियों को डरा धमकाकर कर रहे भ्रष्टाचार
लोक निर्माण विभाग बंजार डिवीजन में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार से की उच्च स्तरीय जांच की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग बंजारा डिवीजन में मार्च 2023 से लेकर जुलाई 2024 तक लोक निर्माण विभाग ने बंजारा डिवीजन में 1809 टेंडर लगाएं जिसमें से 511 टेंडर रिन्यूएबल ऑफ सलिप्स अर्थात मलबा हटाने के लिए लगाए गए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोक निर्माण विभाग में 14 करोड रुपए की राशि का भ्रष्टाचार हुआ है उन्होंने कहा कि 14 करोड़ की राशि को खर्च करने के लिए जेसीबी ₹1400 घंटे के हिसाब से भी काम है तो बंजारा की सभी सड़कों में 1 साल तक लगातार जेसीबी काम करती हुई नजर आनी चाहिए थी उन्हें कहा कि हकीकत में ऐसा नहीं हुआ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा फ्रॉड टेंडर लगाकर जिसकी ऑफिस में कांग्रेस के चेहितों को फायदा पहुंचाने के लिए अधिकारियों के द्वारा बहुत बड़ा घोटाला किया गया उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार इस घोटाले को लेकर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाएं और जिन अधिकारियों ने इसमें गड़बड़ की है उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग यह भी बताएं कि 14 करोड रुपए की राशि से जो बंजारा डिवीजन में मलवा हटाने के बाद हजारों मेट्रिक टन मालवा कहां रखा इसको लेकर भी बताएं।उन्होंने कहाकि पूर्व की जयराम ठाकुर की सरकार में मलवा हटाने के लिए भी इतनी राशि 5 साल में खर्च नहीं की गई जिस राशि को कांग्रेस की सरकार डेढ़ साल में खर्च की गई उन्होंने कहा कि बंजार में औट लुहरी नेशनल हाईवे 305 नेशनल हाईवे के द्वारा कार्य किया गया जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नाबार्ड की सड़के पंचायत के द्वारा कार्य किया गया बावजूद उसके लोक निर्माण विभाग ने 14 करोड रुपए की राशि कैसे खर्च की गई इसकी पूरी जांच पड़ताल होनी चाहिए।



