कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सिस्सू बार्ड के जिला परिषद सदस्य के उप चुनाव में निर्मला देवी  354  मतों से विजय घोषित- रजनीश शर्मा 

न्यूज मिशन
केलांग 30 सितम्बर 2024
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में लाहौल खंड  सिस्सू वार्ड के जिला परिषद सदस्य का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
प्रातः 9:बजे मतगणना का कार्य आरंभ हुआ था जिसमें जिला परिषद सदस्य की उम्मीदवार निर्मला देवी को 794 मत  और दूसरी उम्मीदवार सरिता को 440 मत पड़े।  निर्मला देवी को 354  मतों से विजय घोषित किया गया।
 रिटर्निंग अधिकारी (जिला परिषद) एवं एसडीम केलांग रजनीश शर्मा ने बताया कि
 विधि मान्य मतों की कुल संख्या 1234 रही और अस्वीकृत  मतों की कुल संख्या 5 रही और नोटा के लिए डाले गए मतों की कुल संख्या 8 है। इसी प्रकार डाले गए मतों की कुल संख्या 1247 रही और  निविदत मत शून्य रहे।
उन्होंने बताया कि मतों की गणना का कार्य सुबह 9 बजे से आराम किया गया था और 12 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now