कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

9-10 नवंबर को बिलासपुर में होगी दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स और ऑल इंडिया ओपन क्रॉस कंट्री  चैंपियनशिप।

वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्वीडन में भाग लेने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

न्यूज मिशन

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स की बिलासपुर में संपन्न हुई बैठक में राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन लुहणू के सिंथेटिक ट्रैक में किया जाना निश्चित हुआ। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के महासचिव रिपुदमन कौशिक ने बताया की इस चैंपियनशिप के विजेता, हिमाचल का नेतृत्व 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप फरवरी, 2025 में करंगे। यह चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़, के अलावा लांग जम्प, ट्रिपल जम्प, हाई जम्प, शॉट-पुट, डिस्कस और जेवलिन थ्रो आदि स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखायेंगे।

बिलासपुर मास्टर्स के कार्यकारी प्रधान सुरेश नड्डा ने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण ऑल इण्डिया ओपन क्रॉसकंट्री रहेगी, 9 नवंबर को प्रातः बिलासपुर में इसका आयोजन किया जाएगा। इस क्रॉसकंट्री में देश के किसी भी प्रदेश से खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगी जूनियर (12-18), सीनियर (19-30) और मास्टर्स (31-42, 43-55, 56-65, 65+) कुल 6 आयुवर्ग में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम की बुकिंग व अन्य अनुमति विभाग से मिल गयी हैं।  हम एक सफल आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।

राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स के नव निर्वाचित प्रधान राजकुमार राणा ने बताया की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए तीन सदस्यों  की समिति का गठन किया गया है सुरेश नड्डा, रणजीत सिंह चानना व नितिन डोगरा आगामी हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की व्यवस्था देखेंगे। 1 अक्टूबर से खिलाड़ी ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बृज लाल ठाकुर, अश्विनी शर्मा व द्वारका ठाकुर खेल समिति की व्यवस्था देखेंगे। विजय कुमार को तकनीकी एवं विवाद समिति का कार्यभार सौंपा गया गया है। मीडिया व प्रचार के लिए पवन वर्मा व संजय सकलानी को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं व फर्स्ट-ऐड डा. सुशील शर्मा प्रदान करेंगे। कल्पना परमार व चंपा ठाकुर महिलाओं की स्पर्धाओं की व्यवस्था देखेंगी। रजिस्ट्रेशन और एंट्री का प्रभार कोषाध्यक्ष सोमेश शर्मा व स्वास्तिक को दिया गया  है।

एक विशेष पहल, राष्ट्रीय खेल हॉकी के सम्मान के लिए हिमाचल में की गयी है, महासचिव रिपुदमन कौशिक ने बताया कि एक आकर्षक स्पर्धा भारतीय महिला हॉकी के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हॉकी हिमाचल में अपना योगदान देने वाली प्रदेश की महिला खिलाडियों को मंच प्रदान किया जा रहा है। इस विशेष मैच में महिला मास्टर्स खिलाड़ी अपने कौशल और दम-ख़म का प्रदर्शन करेंगी। हम आभारी हैं हॉकी क्लब की प्रधान शीला कौशल जी का जिन्होंने मास्टर्स एथलेटिक्स हिमाचल का निवेदन स्वीकार किया है।

बैठक में अश्विनी शर्मा, सुरिंदर सिंह देहल और द्वारिका ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन खिलाडियों ने हिमाचल का मान विदेश में बढ़ाया है। अभी हाल में ही संपन्न हुयी वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप जो कि 13 से 25 अगस्त 2024 को स्वीडन के गोथनबर्ग में आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल के 3 खिलाडियों का चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ था और यह तीनों खिलाड़ी अपना श्रेष्ट प्रदर्शन कर लौटे हैं।

हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले से खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी अधिक सूचना के लिए अपनी जिला एसोसिएशन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया – हिमाचल प्रदेश, एकमात्र फेडरेशन है जो की मान्यता प्राप्त है मास्टर्स खिलाड़ियों को सुविधाएँ प्रदान कर रहा है, जिससे प्रदेश के हर क्षेत्र के मास्टर्स खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now