कुल्लूबड़ी खबरसौन्दर्यहिमाचल प्रदेश
स्कूली छात्र छात्राओं औैर बैंक कर्मचारियों ने लगघाटी के पीज पंचायत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
एचडीएफसी बैंक के द्वारा एससीआर फंड के तहत विक्रेता मेसर्स सम्पूर्ण उदयन 3 साल करेगी पौधों की देखभाल

पर्यावरण संरक्षण के लिए 5500 पौधों का किया पौधारोपण
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में सीएसआर (बैंक की गो ग्रीन परियोजना) के अंतर्गत वृक्षारोपण
जिला कुल्लू के शोर्न नाला (लगघाटी) में डीएफओ द्वारा एचडीएफसी बैंक को 5 हेक्टेयर (12.35 एकड़) भूमि आवंटित की गई।
इस परियोजना के अंतर्गत देवदार, मोहरू, बान, अखरोट के 5500 पौधे रोपे गए, जिसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपये है।
इस परियोजना के अंतर्गत बैंक अपने सूचीबद्ध विक्रेता मेसर्स सम्पूर्ण उदयन के माध्यम से लगाए गए वृक्षों के संरक्षण के लिए अगले 3 वर्षों तक पौधों की देखभाल करेगा।
वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर चंडीगढ़ से राज्य प्रमुख जसविंदर पाल सिंह, शिमला से सर्कल प्रमुख गौरव तेजपाल और मंडी स्थान से क्लस्टर प्रमुख विजय ठाकुर तथा कुल्लू शाखा के एचडीएफसी बैंक के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल अंशु सूद और आसपास के गांवों के अन्य स्थानीय पंचायत प्रधान शामिल थे।
सभी उपस्थित सदस्यों, मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रकृति संरक्षण की दिशा में बैंक की पहल एवं प्रयासों की सराहना की।



