कारोबारकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
दशहरा उत्सव में प्लॉट के किराए में भरकम बढ़ोतरी से स्थानीय लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारी परेशान
डीसी कुल्लू एवं वाईस चैयरमैन दशहरा उत्सव समिति तोरुल एस रवीश से लगाई राहत की गुहार

पिछले बर्ष के 30 हजार रुपये का प्लॉट 80 हजार रुपये किया
200 गुणा बढ़ोतरी से स्थानीय लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारी देने में असमर्थ
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया लगातार चल रही है ऐसे में इस बार दशहरा उत्सव समिति के द्वारा प्लॉट में भारी भरकम बढ़ोतरी से स्थानीय लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते स्थानीय लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश से समस्या के समाधान की मांग की है कारोबारी की माने तो इस बार दशहरा उत्सव में दशहरा उत्सव समिति के द्वारा प्लॉट में भारी भरकम बढ़ोतरी की है जिसके लिए वह असमर्थ है।
स्थानीय हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारी टीकम राम ने कहा कि दशहरा उत्सव में पिछले साल 29 हजार रुपये में अस्थाई दुकान के लिए प्लॉट मिला था इस साल वही प्लॉट 70 हजार रुपये में दे रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार इतना ज्यादा किराया बढ़ाया है कि स्थानीय कारोबारी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में स्थानीय लोकल कारोबारी के कारोबार को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूरी साल भर हम लोकल कुलवी शॉल टोपी मफलर जैकेट तैयार करते हैं और दशहरा उत्सव में बेचते हैं जिससे अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं उन्होंने कहा कि इसलिए सभी लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारी डीसी मैडम से मिले हैं और यह मांग की है कि इतने ज्यादा किराया नहीं दे सकते हैं ऐसे में इसको काम किया जाए उन्होंने कहा ऐसे मैं तो धीरे-धीरे हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट का कारोबार ही समाप्त हो जाएगा।
स्थानीय लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारी चांदराम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव में स्थानीय लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट के 14 कारोबारी को मीना बाजार में अस्थाई दुकाने लगाते हैं जिसमें शॉल पट्टू टोपी मफलर जैकेट बेचते उन्होंने कहा कि आज तक लोकल कारोबारी को 28 से 30 हजार किराए में मिलते थे लेकिन इस बार दशहरा उत्सव समिति ने उसे प्लॉट के दम 200 गुना बढ़ा दिए हैं जिसमें 70 से 75000 में वह दुकान दे रहे हैं। जिसके लिए हम इतना भारी भरकम कराया नहीं दे सकते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में जहां लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट को बचाने के लिए हम कई वर्षों से कम कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ दशहरा उत्सव में इतने महंगे दाम पर प्लॉट मिलने से हम असमर्थ है उन्होंने कहा किसको लेकर डीसी साहब से मिले हैं और मांग की है कि इसको पिछले साल के दाम में 10% बढ़ोतरी के साथ लोकल कारोबारी को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के रामपुर और किन्नौर में जहां स्थानीय हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट से जुड़े लोकल कारोबारी को फ्री में स्टॉल दिया जाता है जिससे लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं वही दशहरा उत्सव में लोकल हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारोबारी को खत्म करने के लिए दशहरा उत्सव में खुली लूट की जा रही है। डीसी महोदय ने हमें इसको लेकर आश्वासन दिया है और दो दिनों के भीतर सही कदम उठाने की बात कही है जिससे हमें उम्मीद है कि हमारी जो समस्या है उसका समाधान होगा।
स्थानीय हथकरघा हैंडलूम कारोबार से जुड़े दोत राम ने कहा कि हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट से जुड़े हुए सभी कारोबारी डीसी महोदय से मिले हैं उन्होंने कहा कि हमने डीसी महोदय को अपनी व्यथा सुनाई है की दशहरा उत्सव में जो हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट से जुड़े कारोबारी को जो स्टॉल मिलते थे उसमें भारी भरकम बढ़ोतरी की है जिसे हमने मांग की है कि इसको जो है वह कब किया जाए। उन्होंने कहा कि हम इतना भारी भरकम किराया देने के लिए असमर्थ है ऐसे में हमें यह कहा जा रहा है कि लगाना है तो लगा लो अन्यथा घर बैठे उन्होंने कहा कि हम पिछले दो दशकों से हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट से जुड़े कारोबार कर रहे हैं और ऐसे में हर साल दशहरा उत्सव में हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट के कारोबार से ही परिवार पलता है उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही भारी भरकम बढ़ोतरी दशहरा उत्सव में की जाती है तो आने वाले समय में हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट का जो अस्तित्व है वह खत्म हो जाएगा उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में ही हमारे हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद बिकते हैं और साल भर हम हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद तैयार करते हैं और दशहरा उत्सव में बेचकर अपनी आजीविका चलते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में किराए में 200 गुना बढ़ोतरी से हमें भारी समस्या हो रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 70 से 80 हजार रुपए में 8 बाय 10 का प्लॉट दे रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछली बार ₹30000 में जो प्लॉट दिया था वह इस बार 70 से 80 हजार रुपए में दिया जा रहा है इतने पैसे हम कहां से लेंगे इसलिए हम असमर्थ है और इसको लेकर हमने मांग की है कि जो पिछला रेट है उसे पर 10% की बढ़ोतरी कर हमें प्लाट दिया जाए ताकि दशहरा उत्सव में हम अपना हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट का कारोबार कर सके उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि डीसी महोदय हमारे बारे में सोचेंगे और किराया काम करेंगे ताकि हमें भी दशहरा उत्सव में काम करने का मौका मिलेगा।



