कुल्लू से डुगीलग में कार दुर्घटना ग्रस्त, 1 युवक की मौत 1 घायल
250 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको वैन ,क्रैश बैरियर होते तो बच सकती थी जान

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से लगघाटी के डुगीलग से टंडारी जा रही एक कार बबीते शाम डूगीलग पास अनियंत्रित होकर 250 मीटर खाई में गिर गई। घटना में 1 युवक घायल हुआ जबकि 1 लड़के की मौत हुई है । पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरी। लोगों ने मौके पर घायलों को खाई से निकाल कर निजी वाहन में इन्हें अस्पताल पहुँचाया। जानकारी के अनुसार दोनों टंडारी गांव से सबंध रखत है। दोनों घायलों को कुल्लू क्षत्रिय अस्पताल पहुंचाया जहां पर 16 वर्षीय युवा ऋषभ ने अपना दम तोड़ा तो वही अजय कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।
-स्थानीय निवासी रोशन लाल ने बताया कि देर शाम 7 बजे के करीब एक सड़क हादसा डुघीलग के पास हुआ है, दोनों युवा कुल्लू से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, उनका घर टंडारी में था उन्होंने कहा कि न हादसा किस वजह से हुआ है इसकी जानकारी नहीं हैलेकिन सड़क किनारे क्रैश बैरियर होते तो यह हादसा होने से बच जाता। उन्होंने कहा कि जिसमें से एक की मृत्यु और एक अस्पताल में उपचारादिन है।उन्होंने कहाकि सरकार प्रशासन को रोकने के लिए सड़क किनारे क्रैश वैरियर लगाए ताकि अनमोल जिंदगी को बचाया जा सके।



