बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिहिमाचल प्रदेश
प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं समाज सेवी सोनम वांगचू लाहौल स्पीति कके ग्राम पंचायत युरनाथ के कियोर गांव की पदयात्रा

न्यूज मिशन
केलांग 14 सितम्बर
प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं समाज सेवी सोनम वांगचू जी की आज ज़िला लाहौल के ग्राम पंचायत युरनाथ के कियोर गांव में विधायक अनुराधा राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर , अनिल सहगल प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी तथा लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। गांव वासियों द्वारा यहां जलपान का प्रबंध किया गया था और सोनम वांगचुक ग्रामीणों से भी मुखातिब हुए।
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ज्योति खन्ना जनरल सेक्रेटरी ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल एवं भारत यात्री तथा प्रभारी राजस्थान कांग्रेस सेवा दल, राजेश शर्मा वाइस चेयरमैन जिला परिषद लाहौल स्पीति , किशन कुमार अध्यक्ष सेवादल लाहौल स्पीति, महेश कुमार कुल्लू भी लाहौल से पदयात्रा में जुड़े रहे।



