कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मलाणा पॉवर प्रोजेक्ट डैम फटने से प्रभावतों के नुकसान का प्रॉपर आकलन करें प्रशासन-नरोत्तम।सिंह ठाकुर

कहा-मलाणा, बलाधी,चौहकी, पोहल के बेघर प्रभावित परिवारों सुविधाएं मुहैया करवाएं सरकार

सरसाड़ी प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों के बिना 44 छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित जल्द शिक्षक तनात करें विभाग

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के अलग-अलग प्रतिनिधित्व मंडल ने भाजपा के युवा नेता नरोत्तम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उपयुक्त कुल्लू सर्विस से मुलाकात की इस दौरान मलाणा में डैम फटने के बाद प्रभावित बेघर परिवारों ने उपयुक्त कुल्लू से उचित सुविधा और मुआवजे की मांग की। प्रभावित परिवारों ने यह भी मांग की बाढ़ से क्षतिग्रस्त घर जमीन बाग बगीचे का पूरा आकलन जल्द किया जाए और बेघर लोगों को जमीन क्षतिग्रस्त होने से कामकाज की दिक्कत हो रही है जिसके चलते परिवार के पालन पोषण के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में प्रशासन से मांग की कि उन्हें रहने और खाने पीने के लिए उचित सुविधाएं मुहैया करवाई जाए इस देसी कुल्लू प्रभावित परिवारों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

भाजपा के युवा नेता एवं 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण घाटी में 1 अगस्त की सुबह मलाणा में डैम फटने के बाद से बलादही चौहकी,पोहल गांव में आपदा के बाद प्रभावितों को सरकार की तरफ से सिर्फ 10 ,10 हजार रूपये की  फौरी राहत दी गई है उन्होंने कहा कि दर्जनों लोग बेघर हो गए हैं और ऐसे में बहुत सारे लोगों की जमीन और बाग बगीचे क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनके पास कमाने के लिए अब कुछ नहीं बचा है उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के हुए नुकसान का आकलन करें और जिन प्रभावित परिवारों का नुकसान हुआ है उनको सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाए उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर हुए लोगों को किराए के मकान में ठहरने के लिए उचित कर देने की बात कही गए हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रशासन की तरफ से लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के तहत नुकसान का पूरा आकलन करवाया जाए ताकि भविष्य में वहां के प्रभावित परिवारों को रोजी-रोटी के लिए कुछ साधन उपलब्ध करवाया जाए इसके लिए उपायुक्त की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि जल्द प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित परिवारों के हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा । मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी के ग्रामीणों ने उपयुक्त कुल्लू से शिक्षकों की कमी को लेकर मेमोरेंडम दिया है उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूल में 44 छात्र पढ़ रहे हैं और स्कूल में दो शिक्षक तैनात थे और उनका पिछले कुछ समय पहले किया गया है अब स्कूल में कोई भी शिक्षक नहीं है ऐसे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है उन्होंने कहा कि उसको लेकर भी उपयुक्त कुल्लू से शिक्षक को तैनात करने की मांग की है उन्होंने कहा कि उपयुक्त की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि जल्द उसे स्कूल में अध्यापक की कमी को पूरा किया जाएगा।।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now