प्रदेश की सुक्खू सरकार बनाएगी दिसंबर तक 1 लाख करोड रुपए का कर्ज़ लेने का रिकॉर्ड- जयराम ठाकुर
कहा- प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ने से भांग की खेती वैध करना मुश्किल कहीं संकट और ज्यादा न हो चिंता का बिषय

प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गारंटियां पूरी करने के लिए लगेंगे 10 जन्म
शिमला में अवैध रूप से मस्जिद की कंस्ट्रक्शन करने पर सरकार कानून के तहत करें करवाई
न्यूज मिशन
कुल्लू में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा मानसून सत्र आज तक का सबसे लंबा सत्र भी है। जिसमें 11 सीटिंग हुई है 1 दिन बढ़ाया गया है।उन्होंने कहाकि विपक्ष की तरफ से विधानसभा में में सबसे बड़ा विषय प्रदेश में 1 तारीख को जो प्रदेश के कर्मचारियों को सैलरी मिलती थी वह 5 तारीख को मिली है और पेंशनरों को अभी तक भी पेंशन नहीं मिली है और 10 तारीख को देने का बात सरकार ने कही है उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को रेवन्यू डैफिसेंस ग्रांट 550 करोड़ रूपये उसके मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को सैलरी दी है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के ऊपर आश्रित हो गई है उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार से प्रदेश को 700 करोड़ रूपये का टैक्स शेयर आएगा तब पेंशनरों को पेंशन दी जाएगी।उन्होंने कहाकि कोरोना काल में भी 2 बर्षो तक प्रदेश सरकार का रेवन्यू न के बराबर रहा है लेकिन उस बक्त कर्मचारियों को समय पर सैलरी दी। लेकिन मौजूद समय में कर्मचरियों को समय पर वेतन न मिलना इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वर्तमान की कांग्रेस सरकार है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 90000 करोड रुपए का ऋण पहुंच चुका है उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने तक ऋण की सीमा 100000 करोड रुपए अधिक ऋण पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बार-बार भाषण देते रहते हैं कि जयराम ठाकुर ने ऋण लिया उन्होंने कहा कि हमने ऋण लिया तो आप मत लीजिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार के समय में जो ऋण 5 वर्ष में लिया गया था लेकिन मौजूदा सरकार ने 20 महीने में भी उससे ज्यादा ऋण लिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी को 6 माह से सैंलरी नहीं मिल रहा है। प्रदेश में ठेकेदारों ने जो काम किया है ठेकेदारों को पेमेंट नहीं मिल रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो बेरोजगार युवा नौकरी के इंतजार में बैठे हैं उनका रोजगार नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो झूठी गारंटियां थी वह गले की खास बनाकर बड़ा की है उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुख की सरकार व्यवस्था परिवर्तन की सरकार बन कर बैठी है। उन्होंने कहा कि गारंटियां पूरी करने के लिए कांग्रेस की सरकार को 10 जन्म लगेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस ने वादा किया था कि पहले कैबिनेट में पहली बैठक में ₹1500 महिलाओं को देंगे उन्होंने कहा कि आज 20 महीने होने जा रहे हैं सरकार को और हिमाचल प्रदेश में चुनाव के दिनों में इन्होंने ₹1500 महिलाओं को देने की कोशिश की जिनको दिया है उनसे भी वापस लेने की स्थिति में सरकार है उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भांग की खेती से रेवेन्यू जेनरेट करना चाहती है उन्होंने कहा कि पूरे समय में जब हमारी सरकार थी उसे वक्त हमने भी भांग की खेती को वैध करने के लिए कंट्रोल एटमॉस्फेयर में हमने भी उसे वक्त बातें कही है उन्होंने कहा कि उसमें नई कोई चीज नहीं है लेकिन जिस प्रकार पूरे हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है ऐसे में कंट्रोल एटमॉस्फेयर में भांग की खेती को कैसे कर पाएंगे कहीं संकट और ज्यादा ना हो यह हमारे लिए चिंता का विषय है।



