हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित -जय राम ठाकुर
कहा- 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान पूरा करने के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारी जूटे

मनाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने सदस्यता अभियान की की शुरुआत
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को सदस्य तथा अभियान के प्रति जागरूक किया इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान पूरा करने के लक्ष्य को बताते हुए गांव गांव शहर में स्वच्छता अभियान को पूरा करने का आग्रह किया और स्थान उन्होंने सभी समुदाय और महिलाओं युवाओं की सदस्यता बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को टिप्स भी दिए।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा देश की ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने कहा कि उसे पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 2 तारीख से पूरे देश भर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा और 6 वर्ष के लिए भाजपा की सदस्यता ऑनलाइन ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की जा रही है अमेरिका की हिमाचल प्रदेश में 16 लाख बनाने का लक्ष्य पार्टी की तरफ से निर्धारित किया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर हजारों कार्यकर्ता प्रदेश भर में जुटे हुए हैं उन्होंने कहा कि अभी भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है और लोगों में भारी उत्साह है उन्होंने कहा कि चाहे युवा है महिलाएं हैं और बहुत सारे लोग जो सेवा निवृत हुए हैं वह भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर समर्थन देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के प्रयासों से इस लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश में पार्टी पूरा करेगी



