कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

देवभूमि कुल्लू में देवी देवताओं के तीर्थ स्थालों पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया 20 भादों का पवित्र शाही स्नान

व्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

20 भादो के दिन पवित्र तीर्थ स्थलों पर शाही स्नान करने से चर्म रोग से छुटकारा मिलता है
गड़सा घाटी के शौठ निहरगणु पवित्र झरने में हजारों लोगों ने किया शाही स्नान देवता को चढ़ाया आटे का प्रसाद
कुल्लू
जिला कुल्लू में देवी देवताओं के तीर्थ स्थानों पर 20 भादो के पर्व पर हजारों श्रद्वालुओं ने पवित्र शाही स्नान किया । इस दौरान धार्मिक नगरी मणिकर्ण में भी पवित्र स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दस्तक दी। जिला कुल्लू के भुंतर में स्थित जीया संगम पर भी सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और देवी-देवताओं ने भी पवित्र संगम स्थल पर स्नान किया। 20 भादो के पवित्र स्नान को लेकर सुबह से ही जीया संगम स्थल, गड़सा, वशिष्ठ, क्लाथ व खीर गंगा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों का हुजूम उमड़ा, वहीं मणिकर्ण में विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 20 भादो के स्नान को लेकर मणिकर्ण स्थित राम मंदिर द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी और श्रद्धालुओं के रहने व खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। वही गड़सा घाटी के शौठ निहरगणु में पवित्र झरने में हजारों लोगों ने शाही स्नान कर देवता को आटे चढ़ाकर आर्शीवाद लिया
स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा और दिनभर श्रद्धालु गर्म पानी के कुंड में डुबकी लगाते रहे, वहीं जिला कुल्लू के पवित्र नदी-नालों में देवी-देवताओं के प्रतिनिधियों ने भी देवता के निशान संग पवित्र स्नान किया। इस संगम स्थल पर माता पार्वती ने स्नान किया था और वरदान दिया था कि जो 20 भादो के दिन नदी में स्नान करेगा वह पूरी तरह से रोग मुक्त हो जाएगा जिसके चलते दिनभर जीया स्थित ब्यास-पार्वती नदी के संगम स्थल पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
स्थानीय श्रद्धालु भूप सिंह भंडारी ने कहा कि कुल्लू जिला में 20 भादो का पर्व हर्षल उल्लास के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सभी देवी देवताओं के तीर्थ स्थलों में लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि विकास और पार्वती नदी के जिया संगम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग शाही सुनने के लिए पहुंचे हैं और यहां पर देवी देवता भी स्नान करते हैं उन्होंने कहा कि आज के दिन का महत्व ऐसी मान्यता है कि पहाड़ों में जड़ी बूटियां पककर जल में समाहित होती है और इस जल से नहाने से शरीर के चर्म रोग दूर होते हैं हमने कहा कि 2 दिन पहले ही माता पार्वती चोंग ने शाही स्नान किया है ऐसे में स्थल की धार्मिक आस्था लोगों में है।
वीओ- स्थानीय श्रद्धालु घनश्याम शर्मा ने कहा कि देवभूमि कुल्लू जिला में 20 भादो का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि देवी देवताओं के तीर्थ स्थलों पर लोग आज तक की डुबकी लगा रहे हैं और विकास पार्वती नदी के संगम स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर शाही स्नान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्स घाटी के शौठ निहरगणु में 20 भादो में यहां पर जो पवित्र झरना है उसमें नहाने से चर्म रोग खत्म होते हैं उन्होंने कहा कि सदियों से 20 भादो के दिन पहले काम श्रद्धालु आते थे लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों में आस्था बड़ी है।उन्होंने कहा कि शौठ निहरगणु 60 भाई थे जीने लोहे के देवता माना जाता है और उन्होंने कहा कि आता चढ़ाने से वह खुश होते हैं ऐसे में प्राचीन समय से ही परंपरा है कि यहां पर जोगड़ी माता का भी स्थान है और लोगों की मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि 20 भादो के लिए देवता लक्ष्मी नारायण जेस्ट से शाही स्नान के लिए पहुंचते हैं और उनके साथ सैकड़ो श्रद्धालु सुबह 4:00 बजे शाही स्नान करते हैं और दिनभर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं जिससे यहां पर मेला भी मनाया जाता है
स्थानीय श्रद्धालु निशा कहा कि कुल्लू जिला में 20 भादो के त्योहार पर लोग जगह-जगह तीर्थ स्थलों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं भी अपने परिवार के साथ विकास और पार्वती नदी के संगम स्थल में शाही स्नान के लिए डुबकी लगा रही हूं उन्होंने कहा कि जिया संगम पर देवी देवता भी स्नान करते हैं और ऐसे में इस धार्मिक स्थल पर लोग शाही स्नान करने पहुंच रहे हैं।
वीओ- स्थानीय श्रद्धालु आशा ने कहा कि विकास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में दूर-दूर से श्रद्धालु शाही स्नान के लिए पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर देवी देवता भी शाही स्नान करते हैं और इस पवित्र संगम स्थल पर लोगों की आस्था है और आस्था की डुबकी लोग लग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now