कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

शहरवासी एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण अभियान में बढ़ चढ़ कर पर्यावरण संरक्षण के लिए योगदान करें-गोपाल कृष्ण महंत

कहा-नगर परिषद कुल्लू हमेशा महिला बाल विकास विभाग की एक पेड़ मां के नाम।अभियान में करेगा सहयोग

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा ढालपुर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान का नगर परिषद अध्यक्ष कुल्लू गोपाल कृष्ण महंत ने किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने किया इस दौरान इस अभियान में नगर परिषद के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी और पार्षदों ने भी भाग लिया इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत और उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी सहित पार्षदों और महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पदम् देव शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ढालपुर पार्क में देवदार के वृक्ष रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नगर परिषद कुल्लू अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि सरकार की तरफ से एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान लगातार चल रहा है।उन्होंने की आज महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा नगर पर परिषद कुल्लू के सहयोग से ढालपुर में अभियान चलाया है उन्होंने कहा कि सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने अपने क्षेत्र में पधारोपण करें जिससे पर्यावरण संरक्षण हो सके उन्होंने कहा कि नगर परिषद कल्लू के सभी लोगों से भी अपील है कि वह अपने घर आंगन में पेड़ पौधे लगाए ताकि आने वाले पीढ़ी को एक अच्छा पर्यावरण मिल सके इस दिशा में सभी लोगों को पौधारोपण अभियान में बढ़-कर कर भाग लेना है उन्होंने कहा कि शहर वासियों से अपील की की हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम पदार्पण अभियान में अपना योगदान दे ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए नगर परिषद कुल्लू की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पदम डॉक्टर पदम् देव शर्मा ने कहा कि पूरे देश भर में सितंबर मा पोषण महा अभियान के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष में स्थानीय नगर निकाय खंड स्तर पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत आज से की है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मनुष्य के पोषण सही तरीके से हो इसके लिए यह सावधान के तहत इस उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाए और वह ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ एनवायरमेंट मिल सके उन्होंने कहा कि दो माह तक इस अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पोषण अभियान के लिए जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा देवी ने कहा कि पूरे देश भर में आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसा अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि नंबर महीने में पूरे महीना पोषण अभियान मनाया जाएगा जिसके लिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now