कुल्लू के डिपो होल्डर की समस्या को प्रमुख्ता से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा-खेमराज ठाकुर

लगघाटी के खेमराज ठाकुर को कुल्लू ब्लॉक डिपों होल्डर की सौंपी कमान
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू ब्लॉक डिपो होल्डर का चुनाव सहकारिता भवन में आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में किया गया।और चुनाव तीन साल के बाद करवाया जाते है। जिसमें सर्व सहमति से सभी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रधान पद के लिए खेमराज ठाकुर को तीन साल चुना गया, तो वहीं दीपन कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और श्यामलाल को उपाध्यक्ष चुना गया, वहीं सलाहकार पद के लिए गुलव धन महंत को, कोषाध्यक्ष लाल सिंह को, सह कोषाध्यक्ष श्यामलाल को, कार्य कारिणी सदस्य कमलेश कुमारी को चुना, मुख्य सलाहकार जगदीश शर्मा, नारायण शर्मा, प्रवीण शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य में हरीश शमार्, रोशन नेगी, धर्म चंद और सचिव गोविंद ठाकुर को चुना गया।
पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार सूद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश संचालक डिपो पूर्व में अध्यक्ष होने के नाते आज अपना कार्यकाल संपूर्ण किया और आज नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व समिति से सभी कार्यकारी का निर्विरोध चुना गया। उन्होंने कहा कि खेमराज ठाकुर को प्रधान पद पर सर्व सहमति से चुना गया और इस दौरान इन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी का भी गठन किया और उसे कार्यकारिणी को आने वाले तीन वर्षों तक जिला कुल्लू डिपो संचालक के उत्थान के लिए कार्य करेगी और मैं आने वाले भविष्य के लिए इनको शुभकामनाएं देता हू।
नव निर्वाचित प्रधान खेमराज ठाकुर ने बताया कि पूर्व में रहे प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में चुनाव करवाए गए और इस बैठक के लिए सभी डीपू होल्डर का आभार प्रकट करता हूं सर्व सहमति से मुझे नव निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला कुल्लू ब्लॉक डिपो होल्डरों की समस्या है उन समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयत्न करूंगा और उन्होंने कहा कि ऐसे में आम लोगों को राशन के लिए भारी दिखतों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए मैं अपनी कार्यकारीणि के साथ आने वाले समय में भरपूर पर्यत्न करूंगा कि लोगों को समय पर राशन उपलब्ध हो उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या बहुत आ रही है, जिसकारण से लोगों ा को अधिक समय लगता है।जिसको लेकर भी सरकार के समक्ष इस समस्या को रखा जाएगा। और साथ में े गोदाम से प्रॉपर राशन भी नहीं मिल रहा है जिस कारण से डिपो होल्डरों को कई बार गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं इस समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा और लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगीं।
Khem raj thakur.mp4



