कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चरमरा रही स्वास्थ्य सुविधा गैलरी में हो रहा मरीज़ो का ईलाज

मरीज़ो को विस्तर के लिए 200 रुपये प्रतिदिन खर्च करने को मजबूर

डायरिया और स्क्रब टायफस के चलते बढ़ रही मरीज़ो की संख्या
लोगो ने सरकार से आसपास में विस्तरो को बढ़ाने की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा रही है ऐसे में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अंग्रेजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से मेडिकल वार्ड में बिस्तरों की कमी के चलते गैलरी में एक्स्ट्रा बेड लगाकर मरीज का इलाज किया जा रहा है। पिछले एक महीने से डायरिया और स्क्रब टायफस के चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में मरीजों को गैलरी में इलाज करवाने के लिए ₹200 प्रतिदिन बिस्तरों का किराया देने को मजबूर है लोगों ने लोगों ने सरकार से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मेडिकल वार्ड में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है ताकि मरीज को इलाज के लिए उचित सुविधा मिल सके।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात एमडी मेडिसिन डॉक्टर कल्याण ने कहा कि कुल्लू जिला में बरसात के चलते डायरिया और स्क्रब टायफस के इंफेक्शन के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है उन्होंने कहा कि लोग खेतों में घास के बीच काम करते हैं जिसके चलते स्क्रब टायफस का इन्फेक्शन होने से बुखार से पीड़ित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा डायरिया के मरीजों में भी बढ़ोतरी हुई है उन्होंने कहा कि मेडिकल वार्ड में 80 बिस्तरों की सुविधा है और मरीज के बढ़ने से मरीज का गैलरी में बेड लगाकर भी इलाज किया जा रहा है।

तीमारदार झावे राम ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज करवाने के लिए मरीज को लाए हैं उन्होंने कहा कि यहां पर इलाज करवाने के लिए बिस्तर भी स्टोर वालों से ₹200 प्रतिदिन किराए पर लेना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य संस्थानों में उचित व्यवस्था करनी चाहिए उन्होंने कहा कि एक तरफ तो दवाइयां का खर्चा और दूसरी तरफ बिस्तर के लिए भी खर्च करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार को बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी करनी चाहिए ऐसे में गरीब लोगों को इलाज करवाने के लिए मुश्किलें हो रही है उन्होंने कहा कि सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

बंजार से इलाज करवाने के लिए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में एडमिट हुई उमा देवी ने कहा कि पिछले कल इलाज करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती हुई हूं और यहां पर पिछले कल एक मरीज डिस्चार्ज हुआ था जिसके बाद उन्होंने जो किराए पर बेड लाया था और उसको ही हायर किया उन्होंने कहा कि कर सेवा दल की तरफ से बिस्तर दिया गया है जिसके लिए ₹200 सिक्योरिटी ली है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय हड़ताल कुल्लू में सरकार की तरफ से मरीजों के लिए बिस्तरों के भी उचित सुविधा नहीं है ऐसे में सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और गरीब लोगों के लिए अस्पताल में बिस्तरों की उचित व्यवस्था कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना चाहिए ताकि लोगों को इलाज करवाने के लिए कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

तीमारदार बलवंत सिंह ने कहा कि बंजार से अपने मरीज के साथ कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि कषेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बिस्तरों की उचित सुविधा नहीं है उन्होंने कहा कि ₹200 प्रतिदिन किराए पर बिस्तर लेकर मरीज का इलाज करवाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्था करनी चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो व्यवस्था परिवर्तन की बात कह रही है लेकिन दूसरी तरफ स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को इलाज के लिए बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध नहीं है उन्होंने कहा कि गैलरी में इलाज करवाना पड़ रहा है ऐसे में सरकार इसको लेकर उचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला का सबसे बड़ा क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में बड़े-बड़े भवन सरकार ने बना दिए लेकिन भवन के अंदर मरीज को मिलने वाली उचित सुविधा नहीं है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार धरातल पर व्यवस्था परिवर्तन करें ताकि लोगों को समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now