बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एस डी एम को ज्ञापन सौंपा

न्यूज मिशन
रामपुर:
रामपुर मंडल के बहुजन समाज पार्टी के मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ.पी. सी. भारद्वाज की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एस डी एम को ज्ञापन सौंपा है! 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश के करोड़ों एससी- एसटी वर्ग के लोगों के खिलाफ दिए गए वर्गीकरण एवं क्रीमी लेयर के फैसले का बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दो बार 4 अगस्त व 10 अगस्त को खुला विरोध किया था। और कहा था की सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया फैसला देश के तमाम एससी – एसटी वर्ग के हितों के साथ कुठाराघात होता जा रहा है। देश की आजादी के 75 साल बाद भी दलित समाज के साथ जातिय आधार पर भेदभाव खत्म नहीं हुआ है। आज भी नौकरियां में इनका बैकलाॅग खाली पड़ा हुआ है। सरकार को चाहिए वह संसद में कानून बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी बनाय व आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालकर एससी – एसटी वर्ग के हितों को सुरक्षित करें। बहुजन समाज पार्टी की नेता आदरणीय बहन मायावती के स्पष्ट निर्देश है। शांतिपूर्ण तरीके से कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करायें एवं किसी प्रकार के दंग फसाद व उपद्रव में नहीं फंसे। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के रामपुर मंडल के अध्यक्ष चेत राम,उप अध्यक्ष मनोहर दास, सचिव मंगत राम, प्रभारी प्यारे लाल, जिला प्रभारी वंशी लाल, कोषाध्यक्ष सूरजीत सिंह मिडिया प्रभारी देश लाल मौजूद रहे।



