कुल्लू जिला में घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में 08 सितम्बर 2024 तक चलेगा- तोरुल एस रवीश

न्यूज मिशन
कुल्लू 21 अगस्त।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्ययतन बनाए रखने के उद्देश्य से बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2024 से अपने मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ किया जा चुका है। यह कार्यक्रम 08 सितम्बर 2024 तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवार के समस्त पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज में है तथा दर्ज समस्त सदस्यों का विवरण सही है। यदि किसी निर्वाचक की प्रविष्टि में किसी प्रकार की कोई अशुद्धि है तो उसे ठीक करने के लिये प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी। दिनांक 01 अक्तूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों में पंजीकरण हेतु छूटे हुये योग्य नागरिकों की पहचान करके उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। दिनांक 01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर योग्य भावी मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाता जो अगली तिमाहियों में यथा 01 अप्रैल 2025 व 01.07.2025 तथा 01 अक्टूबर 2025 को योग्य होंगे, उनकी भी जानकारी एकत्र की जाएगी। एक से अधिक स्थान पर दर्ज मृत व स्थाई रूप से स्थानांतरित / दोहरे पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से अपमार्जित करने हेतु प्रारूप-7 के माध्यम में कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में विद्यमान / खराब गुणवत्ता/ की पहचान करके सम्बन्धित मतदाता से नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त करके प्रारूप 8 के माध्यम से परिवर्तित किये जाऐंगे।
अतः जन-साधारण से अनुरोध है कि वह इस सुअवसर का लाभ उठायें और शत-प्रतिशत पात्र व्यक्ति इस अवधि के दौरान अपने नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करें।



