कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

11 केवी भून्तर फीडर शमशी, राजा कॉलोनी, तेगू बेहड़, जमोट, छोयल, पंडित बेहड़ में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

न्यूज मिशन
कुल्लू 20 अगस्त 2024

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भून्तर ने जानकारी दी कि 11 केवी भून्तर फीडर के जरुरी रखरखाव और पेड़ों के काटने हेतु दिनांक 22 अगस्त, 2024 को प्रातः 10:00 से शाम 05:00 बजे तक, शमशी, राजा कॉलोनी, तेगू बेहड़, जमोट, छोयल, पंडित बेहड़, सेरी बेहड़, बिष्ट बेहड़, अप्पर मौहल पारला,पांगी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी |

साथ में उन्होंने बताया की 11 के. वी. बजौरा फीडर के अन्तर्गत उच्च ताप वाली लाइनों के नीचे पेड़ों के काटने और सामान्य रखरखाव हेतु मणिकर्ण चौक, अमरटैक्स, भून्तर,शुरढ़, परगानु, कालीमाता मंदिर, शाढ़ाबाई, न्यू एअरपोर्ट गेट भून्तर और आसपास के क्षेत्रों में भी जुलाई 28 अगस्त, 2024 को सुबह 10:00 से शाम 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now