कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सैंज घाटी के ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से तरेड़ा में जल्द वैली ब्रिज लगाने की लगाई गुहार

5 पंचायतों के करीब 10 हजार लोगों को नदी करने में हो रही भारी दिक्कतें

विक्रमादित्य सिंह ने ग्रामीणों को दिए आश्वासन के बाद पुल बनने की जगी आस
लोक निर्माण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए दिए उचित दिशा निर्देश
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की सैंज घाटी में आपदा के 13 महीनों के बाद भी 5 पंचायत को जोड़ने वाले तरेड़ा पुल का निर्माण न होने से लोगों ने अपना दुखड़ा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कुल्लू दौरे के दौरान परिधि गिरी कुल्लू में सुनाया इस दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से कहा की 5 पंचायत के हजारों लोगों को सैंज नदी क्रॉस करने के लिए जान जोखिम में डालकर स्कूली छात्रों को नदी पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से पुल निर्माण को लेकर आग्रह किया लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी इसके चलते उन्होंने लोक निर्माण मंत्री से गुहार लगाई की बरसात के दिनों में नदी पार करने के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ग्रामीण की मांग है कि जल्द तरेड़ा के पास सैंज नदी के ऊपर पुल लगाकर ग्रामीणों को आभाजाही के लिए सुविधाएं प्रदान की जाए उधर लोक निर्माण मंत्री विक्रम आदित्य सिंह ने ग्रामीणों को जल्द पुल निर्माण का आश्वासन दिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

-ग्राम पंचायत भलाण 2 व प्रधान पूरन चंद ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ग्रामीणों से ट्रेड में पुल निर्माण को लेकर चर्चा की है उन्होंने कहा कि सैंज घाटी के ग्राम पंचायत भलाण 2, तलाड़ा,देवगढ़ गोही,कनौण सहित साथ लगती रैला 1,2 पंचायत के हजारों ग्रामीणों को नदी क्रॉस करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष सरकार प्रशासन की तरफ से झूला पुल लगाया गया था लेकिन उसमें तकनीकी खराबी के कारण झूला पुल भी बंद हो गया है जिसके चलते ग्रामीणों को नदी के बीच जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। तूने कहा कि कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द पहले ब्रिज का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगों को अब बेली ब्रिज निर्माण की आस जगी है।
स्थानीय ग्रामीण तारा चंद ने कहा पिछले वर्ष जुलाई माह में बाढ़ के कारण ट्रेड के पास पुल बह गया था और उसके बाद जब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उसे वक्त की सांसद प्रतिभा सिंह अगस्त महीने वहां पर पहुंचे थे और उसके बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई थी उन्होंने कहा कि 1 साल के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हुआ लेकिन अब ग्रामीणों ने फिर से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिलकर पुल निर्माण के लिए गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पैदल चलने के लिए वहां पर लकड़ी का पुल लगाया था लेकिन वह भी इस बार बाढ़ में बह गया उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रों और आम जनता को नदी पार करने के लिए भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में आसपास के ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए 5 किलोमीटर पैदल पहाड़ी कड़नी पड़ती है और उसके बाद गांव में पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि हमने मंत्री महोदय को अपनी समस्या के समाधान की मांग की है कि पंच पंचायत के लोगों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए उन्होंने कहा कि लोगों को गांव तक राशन सामग्री और गांव से फल फ्रूट मंदिरों तक पहुंचाने के लिए खतरों पर धोने पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि हजारों ग्रामीणों को नदी क्रॉस करने के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि हमने मंत्री जी को नदी पार करते हुए लोगों की वीडियो भी दिखाई है जिससे मंत्री जी ने जल्द पुल बनाने का आश्वासन दिया है। हमने एक वर्ष बड़ी कठिनाई से नदी पार करने के लिए भारी दिखाते जली है लेकिन अब हमें उम्मीद है कि जल्द पुल का निर्माण सरकार प्रशासन करेंगे और ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now