कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

असुरक्षित यौन संबंध ,संक्रमित इंजेक्शन का उपयोग या दूषित रक्त चढ़ाने से फैलता है एड्स लोग जागरूक रहे-डॉक्टर नागराज पवार

कहा-युवा देश का भविष्य देश के विकास खेलकूद गतिविधियों में सकारात्मक ऊर्जा लगाए

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,एड्स समिति हिमाचल प्रदेश, जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने मैराथन रन
रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग B.ED कॉलेज रेड रिवन क्लब का रहा दबदबा पुरुष और महिला वर्ग में जीते पुरस्कार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , एड्स समिति हिमाचल प्रदेश और युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें कुल्लू जिला के 8 रेड रिवन क्लब के 48 सदस्यों ने मैराथन रन् में भाग लिया। सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार की अध्यक्षता में मैराथन रन का आयोजन किया गया। सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने मैराथन रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐतिहासिक ढालपुर खेल मैदान से से लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर टिकरा बावड़ी तक और वापस ढालपुर मैदान तक युवाओं ने 5 किलोमीटर मैराथन रन में उत्साह दिखाया। जिसमें पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार पारस रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग B.Ed कॉलेज शाड़ा वाई,दूसरा पुरस्कार अमन ठाकूर महाविद्यालय कुल्लू, तीसरा रविन्द्र ठाकुर रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग B.Ed कॉलेज शाड़ावाई कल्लू, चौथा पुरस्कार अभिषेक ठाकुर, जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान जरड़ कुल्लू और पांचवा पुरस्कार दीपक ठाकुर, पॉलिटेक्निक कॉलेज सेउबाग ने जीता।वहीं महिला वर्ग में पहला स्थान श्वेता रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग B.Ed कॉलेज शाड़ावाई, दूसरा स्थान बविता चामुंडा नर्सिंग कॉलेज, तीसरा स्थान तुलसी रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग शाड़ावाई, चौथा स्थान ममता देवी जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान जरड़ कुल्लू , पांचवा मनु जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान जरड़ कुल्लू ने हासिल किया। सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने विजेता एथलीट को मेडल भेंट कर सम्मानित किया। जिला स्तरीय मैराथन रन में विजेता एथलीट राज्य स्तर की प्रतियोगिता में कुल्लू जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वीओं- सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने कहा कि एड्स समिति हिमाचल प्रदेश की तरफ से मैराथन रन आयोजन किया गया इस मैराथन का 5 किलोमीटर का मैराथन में रेड रिबन क्लब के 48 सदस्यो युवक युग क्यों ने भाग लिया उन्होंने कहा कि जिला भर में 2 माह तक इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एडस के बारे में जनता को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहाकि इसी कड़ी में इस मैराथन रन का उद्देश्य जनता के बीच एड्स को लेकर जागरूक किया जिसमें एड्स की रोकथाम को लेकर निदान करना है जिससे कि युवाओं को एड्स से बचाब प्रकार करना है इससे बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना है जैसे असुरक्षित यौन संबध,संक्रमित इजेक्शन का उपयोग,दूषित रक्त चढ़ाने और नाड़ियों में इजेक्शन से नशा करने से एडस फैलता है ऐसे ज्यादातर युवा नाड़ियों में बार बार इंजेक्शन से एक दूसरे के लिए उपयोग करने से एड्स का शिकार होते हैं ।उन्होंने कहाकि देश का युवा खेल गतिविधियों में भाग लेकर नशे से दूर रहे ।है इसलिए देश का युवा हमारा भविष्य है इसलिए समाज को यह संदेश है कि अगर कोई भी व्यक्ति एड्स से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है तो ऐसे में एडस के मरीज से भेदभाव ना करें। एड्स के मरीजों को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए समाज के लोगों को अपना योगदान देना चाहिए । जिससे एड्स से स्क्रमित व्यक्ति का ईलाज करवाए।

बाईट-डॉक्टर ने नागराज पवार,सीएमओ कुल्लू
रिपोर्ट- तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now