बड़ी खबरराजनीति

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला मुख्यालय में सुनी जन समस्याएं।

वन अधिकार अधिनियम पर की कार्यशाला।

न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार में राजस्व बाग़वानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला मुख्यालय रिकोंग पीओ में जन समस्याएं सुनी व सम्बंधित विभागों को जनता के कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। राजस्व मंत्री ने वन अधिकार अधिनियम को लेकर जनप्रतिनिधियों व एफआरसी पदाधिकारियों के साथ एक कार्यशाला को भी संबोधित किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार एफआरए के तहत लोगों को भूमि प्रदान करने की दिशा में गम्भीरता से कार्य कर रही है। हर पात्र व्यक्ति को एफआरए के तहत भूमि मिले इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा कि पहले चरण में जनजातिय क्षेत्रो में एफआरए के तहत भूमि देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सरकार आने वाले समय मे बाकी जिलों में भी पात्र लोगों को एफआरए का लाभ दिलाने के लिए वचनबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now