मनाली लेह नेशनल हाईवे 3 रायसन से मनाली के बीच वन वे ट्रैफिक बहाल-तोरुल एस रवीश
कहा-बागीपुल और समेज में लापता 11 लोगों को ढूंढने के लिए चल रहा सर्च ऑपरेशन

मलाणा में फंसे 1 दर्जन टूरिस्टों को द लिटिल रेविल रेस्क्यू टीम रेस्क्यू के लिए हुई रवाना कल पैदल रेस्क्यू किया जाएगा
निरमंड उपमंडल में 20 पुल क्षतिग्रस्त ग्रामीणों को कनेक्टिविटी के लिए मशीनरी कर रही कार्य
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिलाभर में बाढ़ के बाद बाद रेस्टोरेशन का कार्य युद्व स्तर पर किया जा रहा हैद्ध जिसमें व्यास नदी में बाढ़ के बाद मनाली लेह नेशनल हाईवे 3 को रेस्टोरेशन के लिए एनएचएआई की मशीनरी कार्य कर रही है। इसके साथ पार्वती घाटी सैंज ,समेज और बागीपुर में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के लिए प्रशासन के द्वारा प्रयास किए जा रहे है और जिला के अधिकतर क्षेत्रों में आने जाने के लिए अस्थाई तौर पर पैदल पुल झूला पुल लगाकर आने जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई गई और समेज और बागीपुल में लापता 11 लोगों को ढूढने के लिए सर्च ऑप्ररेशन जारी है और निरमड उपमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली,पेयजल की सुविधा बहाल कर दी है और मलाणा में बिजली बाधित होने से गांव अंधेरे में ऐसे में मोबाईल टावर बंद होने से कॉम्यूनिकेशन टूट गया है जिसके लिए प्रशासन की तरफ से 2 टीमो के माध्यम से दवाईयां और डीजल भेजा है जिससे गांव में मोबाईल टॉवर को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
वीओ- उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कुल्लू जिला में सबसे मनाली लेह नेशनल हाईवे 3 को रायसन शिरड और बिंदु ढांक के पास हुआ था उसको वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल किया गया है और इस सड़क पर नेशनल हाईवे के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सैंज घाटी में बाढ़ से प्रॉपर्टी का जो नुकसान हुआ था उसका आकलन किया गया है । उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा नुकसान निर्माण उपमंडल के समेज गांव और बागीपुर गांव मैं नुकसान हुआ था उन्होंने कहा कि बागी पुल से दो लोगों के लापता होने की आशंका थी वह अब कंफर्म हो गई है उन्होंने कहा कि अब कुल्लू जिला में 11 लोग लापता है जिनको ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है उन्होंने कहा कि बागी पुल से लेकर कोयल तक 20 पुल बह गए है। उन्होंने कहा कि बागी पल के पास लोगों के आने-जाने के लिए अस्थाई तौर पर एक पैदल पुल और झूला पुल लगाया गया है और इसके साथ-साथ बेली ब्रिज को लगाने का कार्य शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि पहले ब्रिज को लेकर लोहे का सामान साइट पर पहुंच गया है जल्द लोगों की आवाजाही के लिए लोहे के 2 बेली ब्रिज लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि इसके अलावा श्रीखंड महादेव यात्रा में गए सभी लोग वापस आ गए हैं लेकिन दो दर्जन के आसपास लोग जाऊं में रुके हुए हैं जहां पर उनके वाहन वहां पर फंसे हुए हैं। बागीपुर से लेकर जाओं के बीच सड़क को दुरुस्त करने के लिए कल से मशीनरी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बागीपुल में बिजली की सुविधा बहाल हो गई है।उन्होंने कहा कि गांव में लापता लोगों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ और आर्मी की टुकड़ियों सर्च ऑपरेशन कर रही है। उन्होंने कहा समेज में एक प्राइमरी और एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है ऐसे में स्कूल को चलाने के लिए भवन का चयन किया गया है जिसको लेकर औपचारिकता पूरी की जा रही है और कुछ दिनों के भीतर स्कूली छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मलाणा में बाढ़ के चलते रोड कनेक्टिविटी और पैदल कनेक्टिविटी बैंडिट हुई है उन्होंने कहा कि मलाणा से पिछले कल भी 15 लोग लोकल लोगों के साथ सुरक्षित निकले हैं और अभी भी कुछ लोग वहां पर है लोग अपनी मर्जी से वहां पर रुके हैं और कुछ लोग अब जाना चाहते हैं तो इसलिए प्रशासन की तरफ से टीम में भेजी गई है जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार टीम के साथ दवाइयां और डीजल लेकर गए हैं जिससे मोबाइल टावर में डीजल से वहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी बहस की जाएगी उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक सेटेलाइट फोन को भी भेजने के लिए प्रबंध किया गया है।



