कुल्लू जिला के पिरडी में रात के अंधेरे में किया जा रहा कूड़ा कचरा डंप ग्रामीणों में भारी रोष
ग्रामीणों का आरोप नगर परिषद कुल्लू एनजीटी के निर्देशों की कर रहा उलंघना

गंदगी से आसपास के क्षेत्र में फैल रही बदबू और मक्खी मच्छर से गंभीर बीमारी का बना खतरा
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध डंपिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग
, वन विभाग की 10 वीघा भूमि पर अवैध कब्जा डंपिंग से पर्यावरण को पहुंच रहा भारी नुकसान
ग्रामीण ने प्रशासन से प्रवासियों के अवैध कॉलोनी को हटाने की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत बल्ह 2 में व्यास नदी के किनारे पिरडी अवैध रूप से कूड़ा कचरा रात के अंधेरे में डंप किया जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय पंचायत के ग्रामीणों में भारी रोष है।ग्रामीणों ने नगर परिषद पर एनजीटी के आदेशों की उलनघना का आरोप लगाए है और ग्रामीणों ने वन विभाग से पिरडी में अवैध प्रवासी कॉलोनी को हटाने की मांग की है। ग्रामीण ने अवैध डंपिंग साइड में पहुंचकर प्रवासी मजदूरों को खाली करने के लिए पंचायत द्वारा दो दिनों का समय दिया गया। स्थानीय लोगों की माने तो 2017 में एनजीटी के द्वारा पिरडी में नगर परिषद कुल्लू की डंपिंग साइट को बंद करने के निर्देश दिए थे और इसके बाद पिछले चार-पांच वर्षों से डंपिंग साइट में किसी तरह का कूड़ा कचरा डंप नहीं किया जाता लेकिन पिछले महीने मनाली के रंगड़ी में कूड़ा कचरा डंपिंग साइट को भी एनजीटी के द्वारा बंद करने का निर्देश दिया है जिसके बाद नगर परिषद कुल्लू के ठेकेदार के द्वारा अब तरीके से पिरडी में डंपिंग साइट पर कूड़ा कचरा डंप किया जा रहा है ऐसे में ए बाद डंपिंग साइट किनारे सैकड़ो प्रवासी मजदूर रिहायशी कॉलोनी बनाई है जहां पर प्रवासी मजदूरों शहर से प्लास्टिक,शीशे और गत्ते इकट्ठे कर वन विभाग की 10 दीघा भूमि पदम क्या है जिसके चलते पेड़ पौधों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है ऐसे में स्थानीय लोगों ने सरकार प्रशासन और वन विभाग से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
-ग्राम पंचायत बल्ह – 2 की प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत बल्ह 2 के सभी गांव वासी यहां पर पहुंचे हैं और जो प्रवासी मजदूरों ने पिरडी में अवैध रूप से डंपिंग और अवैध कॉलोनी बनाई है उन्होंने कहा कि 2017 में एनजीटी के द्वारा पिरडी डंपिंग साइट को बंद करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद यहां पर किसी भी तरह कूड़ा कचरा इकट्ठा करने पर रोक लगाई थी उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यह जो प्रवासी मजदूर है इन्होंने अपनी अलग डंपिंग बनाई है जहां पर प्लास्टिक का कचरा जमा किया है उन्होंने कहा कि यही नहीं यह प्रवासी मजदूर यहां आस-पास के ग्रामीणों के लोगों की फल सब्जियां के साथ-साथ चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं जिसके चलते ग्रामीणों को भारी रोष है उन्होंने कहा कि यहां पर अवैध डंपिंग कर वन विभाग की भूमि के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्होंने कहा कि इसको लेकर वन विभाग भी सख्त कार्रवाई करें और पंचायत की तरफ से इनको दो दिनों के भीतर खाली करने के लिए निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि अवैध डंपिंग साइट पर कूड़ा कचरा दम करने से आसपास के ग्रामीणों को बदबू के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रशासन इसको लेकर सख्त कार्रवाई करें जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो और यह जो प्रवासी मजदूरों की अवैध कॉलोनी यहां पर बनाई है इनको यहां से हटाया जाए।
स्थानीय निवासी सूर्यकांत ने कहा कि पिछले 1 महीनें से मनाली के रांगड़ी डंपिंग साइट में एनजीटी के द्वारा कूड़ा कचरे को लेकर डंपिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं हमने कहा कि तब से नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर का कूड़ा कचरा रात के अंधेरे में पीढ़ी में अवैध रूप से डंप किया जा रहा है जिसके चलते यहां पर आसपास के क्षेत्र में लोगों को बदबू मक्खी मच्छर कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा कि 2017 में एचटी और सुप्रीम कोर्ट ने इस डंपिंग साइट को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए थे उन्होंने कहा कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशक का भी उल्लंघन किया जा रहा है वही यहां पर जो अवैध रूप से प्रवासी मजदूरों ने कॉलोनी स्थापित की है उससे भी यहां पर प्रवासी मजदूरों ने प्लास्टिक शीशे और गत्ते की डंपिंग साइड बनाकर पर्यावरण और पेड़ पौधों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रशासन इसको लेकर सख्त कार्रवाई करें उन्होंने कहा कि यहां पर डंपिंग साइड के किनारे जिस प्रकार प्रवासी मजदूर गंदगी में रह रहे हैं उसे उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है और ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के लिए सरकार के द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है उसको लेकर भी यहां पर इंसानियत के नाते प्रवासी मजदूर गंदगी के बीच रह रहे हैं । उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर का कूड़ा कचरा रात के अंधेरे में यहां पर डंप किया जा रहा है जिसके चलते यहां पर आसपास के क्षेत्र में बदबू से लोगों को भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी अनिल अहलूवालिया ने कहा कि। पिरडी में प्रवासी मजदूर अस्थाई कॉलोनी बनकर रह रहे हैं जिसमें यहां पर अवैध रूप से रात के अंधेरे में कूड़ा कचरा इकट्ठा किया जा रहा है और यह ठेकेदार के जो मजदूर है वह यहां पर नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर का कचरा साँठ गांठ से अवैध रूप से यहां पर डब किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह एरिया वन विभाग का है और ऐसे में वन विभाग के द्वारा भी यहां पर इसको लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है उन्होंने कहा कि 2017में जब एनजीटी के द्वारा इस डंपिंग साइट को बंद किया गया था और इस एरिया को खाली करने के निर्देश दिए थे उन्होंने कहा कि इस पर भी वन विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अवैध रूप से यह प्रवासी मजदूर वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर बैठे हैं ऐसे में वन विभाग को फारेस्ट कंजर्वेशन एक्ट 1980 के तहत इस पर कार्रवाई करी शरण को खाली करना चाहिए और इस एरिया में पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षण करना चाहिए।
स्थानीय निवासी हम राम ने कहा कि पिरडी में में प्रवासी मजदूरों ने गंदगी फैला कर आसपास के क्षेत्र में लोगों के फल सब्जियां और सामान की चोरी कर रहे हैं जिसके चलते ग्रामीणों को आए दिन भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि इस एरिया में वन विभाग की भूमि पर करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है जहां पर कूड़ा कचरा अवैध रूप से डंप किया है और यह कॉलोनी अवैध रूप से बसाई है और व्यास नदी के किनारे भी कूड़ा कचरा फेंका है जिससे नदी का पानी भी दूषित हो रहा है उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और वन विभाग से भी अपील करते हैं कि यहां पर निरीक्षण करें और जिस प्रकार यहां पर हरे-भरे पेड़ पौधों को प्रवासी नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में इस पूरे एरिया को खाली करवाया जाए ताकि यहां पर जो है इस एरिया में पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करना चाहिए।
स्थानीय वार्ड पार्षद गीता और स्थानीय निवासी कुसुम ने कहा कि पिरडी में प्रवासी मजदूर के द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है जिससे यहां पर अवैध रूप से कूड़ा कचरा डंप किया जा रहा है और इसकी बदबू के चलते आसपास के क्षेत्र में लोगों को मक्खी मच्छर फैलने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा कि प्रशासन इस प्रवासी मजदूरों की अस्थाई अवैध कॉलोनी को यहां से हटाए और यहां पर जिस प्रकार गंदगी फैला रहे हैं उसके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें



