बड़ी खबरशिमलाहिमाचल प्रदेश

सर्च ऑपरेशन में 6 एल एन टी मशीनों की तैनाती- अनुपम कश्यप

कहा-रविवार से मशीनें करेंगी कार्य

*उपायुक्त की अध्यक्षता में रामपुर में समीक्षा बैठक आयोजित*
न्यूज मिशन
कुल्लू
समेज त्रासदी के तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन समाप्त होने के बाद देर रात को उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बड़ी समीक्षा बैठक मोनाल कांफ्रेंस हाल एस जे वी एन एल रामपुर में आयोजित की गई।
इस बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार से सर्च ऑपरेशन में 6 एल एन टी मशीनों की सहायता ली जाएगी। इसके साथ ही तैनात बल में वृद्धि की जाएगी।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को प्रभावित सभी सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग को सभी प्रभावित पेयजल आपूर्ति की लाइनें शीघ्र बिछाने के निर्देश दिए हैं।
विद्युत विभाग को तीन दिनों के भीतर प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग को 37 प्रभावित परिवारों को एक महीने का मुफ्त राशन मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए है। वन विभाग को निर्देश दिए है कि टीडी नियमों के अनुसार प्रभावितों को लकड़ी उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक मेडिकल टीम नियुक्त की जाएगी। रविवार से उक्त टीम सुबह से लेकर शाम तक घटना स्थल पर ही सक्रिय रहेगी।
*सर्च ऑपरेशन की समीक्षा*
बैठक में अभी तक के सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान आर्मी, एन डी आर एफ, एस डी आर एफ, पुलिस, होम गार्ड, सी आई एस एफ, अग्निशमन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सर्च ऑपरेशन के दौरान धरातल पर आ रही चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। बैठक में भविष्य के सर्च ऑपरेशन को लेकर रणनीति भी तैयार की गई।
-०-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now