उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कलवारी के नवजोत सिंह मियां एचपीएफएस अधिकारी के तौर पर देंगे सेवाएं

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कलवारी के नवजोत सिंह मियां सहित हिमाचल प्रदेश के कुल 05 सहायक वन अरण्यपाल नवजोत सिंह, वरुण बरवाल, करण कपूर, नितिन और आदित्य शर्मा देहरादून की केन्द्रीय राज्य वन सेवा अकादमी से पासआउट हुए हैं। नवजोत सिंह मियां की पढाई की शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलवारी से हुई है उनके पिता गनदेव सिंह मियां बागवान है और वह पंचायत के प्रधान भी रह चुके है तथा उनकी माता जी गृहणी है। जिन्हें अपने बेटे की इस कामयाबी पर गर्ब है। ये एचपीएफएस अधिकारी अब प्रदेश वन विभाग में सेवाएं देंगे। वन शिक्षा निदेशालय भारत सरकार के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि जुलाई, 2022 से जुलाई 2024 तक 24 माह तक थी। प्रशिक्षण में वाणीकी और संबंधित विषयों के अलावा हथियार प्रशिक्षण, तैराकी, घुड़सवारी, आत्मरक्षा रणनीति शामिल रही। नवजोत सिंह मियां ने इसका श्रेय अपने परिवार व् अध्यापकों को दिया है।



